फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sec 22 Community Center OPD Issue

जनता परेशान हो रही, नेता कर रहे ये काम

Sun, 23 Feb 2014 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 23 Feb 2014 10:39 AM IST
विज्ञापन
Sec 22 Community Center OPD Issue
सेक्टर-22 के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर की आधा दर्जन ओपीडी बंद होने से स्थानीय महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। उन्हें यहां इलाज के लिए आना सुविधाजनक होता था।
विज्ञापन


लेकिन, जब से ओपीडी बंद हुई है तब से उन्हें सेक्टर-16 के जनरल अस्पताल जाना पड़ता है। इससे उनका पूरा दिन खराब होता है। ऐसे में कहीं न कहीं बाधा बनता है शहर का ट्रैफिक।
विज्ञापन


ऐसे में यहां ओपीडी बंद होने से कई मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। यहां की महिलाओं का सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर इतने बड़े मुद्दे पर स्थानीय नेता और उनकी पार्टी खामोश क्यों है? उन्हें इस बारे में प्रयास करना चाहिए और ओपीडी खुलवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहना है महिलाओं का
- घुटनों में दर्द रहता है। पहले जब भी तकलीफ होती थी तो चंद मिनट में डिस्पेंसरी पहुंच जाती थी, लेकिन अब मुश्किल हो गई है। अब दर्द होता है तो अन्य अस्पतालों में जाने से पहले कई बार सोचना पड़ता है।
वीना गोस्वामी, गृहणी सेक्टर -22

- यह सेक्टर के लोगों के लिए पक्षपात व भेदभाव पूर्ण रवैया है। स्वास्थ्य विभाग के इस कदम से स्थानीय महिलाएं परेशान हैं। इस बारे में स्थानीय नेता भी कुछ नहीं बोल रहे हैं। यदि जल्द ही ओपीडी के बारे में नहीं सोचा गया तो महिलाओं को ही आंदोलन करना पड़ेगा।
पूजा घई, सोशल वर्कर, सेक्टर -22

- सेक्टर 22 में सबसे ज्यादातर सीनियर सिटीजन रहते हैं। उनके लिए सेक्टर-16 अस्पताल जाना मुश्किल होता है। पास की ओपीडी में सभी आराम से चले जाते थे। दूर के अस्पताल जाना सभी के लिए मुश्किल है।
राधा, गृहणी सेक्टर -22
- इस डिस्पेंसरी में तो आंखों के आपरेशन तक हो जाते थे। स्किन हो या फिर ईएनटी। सभी के विशेषज्ञ आसानी से यहां उपलब्ध हो जाते थे, लेकिन अब तो मुश्किल खड़ी हो गई है। गलत नीतियों से अक्सर जनता का ही नुकसान हुआ है।
वीना खन्ना, गृहणी सेक्टर -22
- ओपीडी बंद होने से सभी वर्ग की परेशानी बढ़ गई है। यह अच्छी बात है कि इसे मैटरनिटी हास्पिटल बनाया जा रहा है, लेकिन जो जरूरी डाक्टर है, उन्हें भी साथ रखा जाए तो सभी की समस्या हल हो जाएगी।
साक्षी, गृहणी सेक्टर -22
- यदि प्रशासन इस कम्युनिटी हेल्थ सेंटर से ओपीडी बंद करना चाहता है तो उसे सेक्टर में ही नई डिस्पेंसरी खुलवानी चाहिए। वरना ओपीडी न बंद करे। लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

डिंपल, गृहणी सेक्टर -22
- यह शहर की सबसे पुरानी डिस्पेंसरी है। कम से कम प्रशासन को इसका तो ख्याल रखना चाहिए। सेक्टर-23 की डिस्पेंसरी भी दूर पड़ती है। वहां भी सुविधाएं कम ही हैं।
जसविंदर, गृहणी सेक्टर -22
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed