{"_id":"64fcc5c84f451e92ab0a11d4","slug":"searched-online-to-get-petrol-pump-cheated-of-rs-272-lakh-chandigarh-news-c-87-1-spkl1036-4134-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पेट्रोल पंप लेने के लिए ऑनलाइन किया सर्च, 2.72 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पेट्रोल पंप लेने के लिए ऑनलाइन किया सर्च, 2.72 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
पचंकूला। एक महिला ने पेट्रोल पंप लेने के ऑनलाइन वेबसाइट पर सर्च किया। एक फर्जी साइट पर सारी डिटेल भरते ही खाते से 2.72 लाख रुपये निकल गए। इसके बाद साइबर पोर्टल पर शिकायत दी गई। साइबर थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका हिमाचल में व्यापार है। हिमाचल में ही पेट्रोल पंप लगाने के लिए सड़क किनारे जमीन ली थी। पेट्रोल पंप के लिए उन्होंने इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप की वेबसाइट ऑनलाइन सर्च किया तो कंपनी की एक फर्जी वेबसाइट ओपन हो गई। साइट पर क्लिक करते ही पेज ओपन हुआ और फिर एक फॉर्म खुला। महिला ने फॉर्म में मांगी गई पूरी जानकारी भर दी। 19 जुलाई 2023 को महिला के मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन कर खुद को आईओसी का कर्मचारी बताकर महिला से पेट्रोल पंप की साइट से संबंधित पूरी जानकारी ली। इसके अलावा आईओसी के फर्जी ई-मेल से महिला को मेल भेजकर सभी तरह के दस्तावेज मंगवाए। इसके बाद 25 जुलाई को महिला को पेट्रोल पंप की साइट पर जाकर गूगल लोकेशन भेजने को कहा और कहे अनुसार महिला ने भी लोकेशन भेज दी। आरोपी ने शुरुआत में महिला को 42,000 रुपये जमा करवाने को कहा और महिला को बैंक खाता नंबर भेजा।
महिला ने कहे अनुसार बैंक खाते में रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद आरोपियों ने महिला से रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर 2.30 लाख रुपये जमा करवाए। आरोपियों ने महिला को पेट्रोल पंप लाइसेंस लेने के लिए लाइसेंस फॉर्म भेजकर भरने को कहा और लाइसेंस फीस के नाम पर 4.85 लाख रुपये और जमा करने को कहा। इस पर महिला ने आरोपियों को उनके एरिया मैनेजर से एक बार बता करवाने को कहा। महिला की बात सुनकर आरोपी कुछ देर के लिए घबरा गए, लेकिन दोबारा से महिला को पहले लाइसेंस फीस जमा करवाने को कहा और उसके बाद उनकी मुलाकात एरिया मैनेजर से करवाने के बारे में कहा गया। महिला को शक हुआ तो वह 28 जुलाई को हिमाचल के शिमला स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के ऑफिस गईं तो फर्जीवाड़े का पता चला। इसके बाद साइबर पोर्टल पर शिकायत दी गई।