फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Search operation continues for drowned teenager in Jui Canal of Bhiwani

Bhiwani: तीन दिन पहले नहर में डूबा था किशोर, पानी बंद न करने से आक्रोशित लोगों ने तोशाम बाईपास पर लगाया जाम

Tue, 06 Feb 2024 11:53 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 06 Feb 2024 11:53 AM IST
सार

रविवार दोपहर तीन बजे अपने चार दोस्तों के साथ घूमने गया 16 साल का अतुल कुमार जूई नहर में पैर फिसलने से डूब गया था। तीन दिनों से एनडीआरएफ की टीम उसकी तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। अतुल के न मिलने से आहत परिवार ने खाना भी नहीं खाया है। 

विज्ञापन
Search operation continues for drowned teenager in Jui Canal of Bhiwani
भिवानी में नहर में डूबा किशोर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भिवानी की जूई नहर में डूबे किशोर को तलाशने के लिए पानी बंद नहीं होने से गुस्साए शास्त्री नगर कॉलोनी क्षेत्र के लोगों ने मंगलवार सुबह तोशाम बाईपास पर जाम लगा दिया। कॉलोनी वासियों ने सिंचाई विभाग अधिकारियों पर अनुरोध के बावजूद नहर में पानी बंद नहीं कराने पर आक्रोश जताया। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर सदर पुलिस थाना की टीम पहुंची और विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। तोशाम बाईपास पर जाम से वाहनों की भी लंबी कतारें लग गई। 
विज्ञापन


दरअसल रविवार दोपहर तीन बजे अपने चार दोस्तों के साथ घूमने गया 16 साल का अतुल कुमार जूई नहर में पैर फिसलने से डूब गया था। तीन दिनों से एनडीआरएफ की टीम उसकी तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। सोमवार को पुलिस प्रशासन ने नहर में पानी बंद कराने का भी सिंचाई विभाग अधिकारियों से अनुरोध किया था, जिसके बाद नहर में करीब तीन फुट पानी भी कम हुआ था, लेकिन पानी पूरी तरह से बंद नहीं हुआ। जबकि सिंचाई विभाग के अधिकारी सोमवार रात तक नहर में पानी बंद होने का आश्वासन दे रहे थे। 
विज्ञापन


मंगलवार सुबह नहर में फिर से पानी का स्तर बढ़ गया और तेज बहाव में एनडीआरएफ की टीम को भी डूबे किशोर को तलाशने में दिक्कतें होने लगी। इसी से गुस्साए शास्त्री नगर कॉलोनी के लोगों ने तोशाम बाईपास पर डाबर जलघर के आगे जाम लगा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिनों से परिजनों ने नहीं किया अन्न पानी ग्रहण
इकलौते बेटे के नहर में डूबने की घटना के बाद से ही परिजनों ने भी अन्न पानी ग्रहण नहीं किया है। मां पूनम पूरी तरह से बदहवास हो गई है वहीं पिता भी ड्यूटी से घर पहुंच गए हैं। अतुल की बड़ी बहन का भी रो रो कर बुरा हाल है। कॉलोनी वासी भी किशोर के नहर में डूबने के बाद प्रशासन के सहयोग नहीं करने से खासे नाराज हैं। 


डूबने के 45 घंटे बाद भी एनडीआरएफ नहीं ढूंढ पाई किशोर
एनडीआरएफ रविवार शाम छह बजे से ही जूई नहर में डूबे किशोर की तलाश में जुटी है। जूई नहर में करीब दस फूट और तेज पानी का बहाव है। जिसकी वजह से नहर में करीब पांच से सात किलोमीटर दायरे में भी सर्च अभियान चलाने पर भी सफलता नहीं मिली है। डीएसपी मुख्यालय रमेश कुमार भी लगातार रेस्क्यू पर नजर बनाए हुए हैं वहीं मौके पर सदर पुलिस भी डटी है। कॉलोनी के लोग भी नहर की पैट्रोलिंग कर किशोर को तलाश रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed