फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Search is on in Chandigarh for the brute who beheaded a child

Chandigarh News: बच्चे का सिर धड़ से अलग करने वाले दरिंदे की चंडीगढ़ में भी तलाश

Sat, 06 Apr 2024 03:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Search is on in Chandigarh for the brute who beheaded a child
चंडीगढ़। मुंबई में एक 12 वर्षीय बच्चे का सिर धड़ से अलग कर निर्मम हत्या करने वाले 39 वर्षीय हत्यारोपी की गिरफ्तारी में चंडीगढ़ पुलिस भी अपनी भूमिका निभा रही है। मुंबई पुलिस ने इस हत्यारोपी पर पांच लाख रुपये का इनाम रखा हुआ है। उसका पोस्टर चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय के बाहर लगाया गया है ताकि कोई भी उसकी जानकारी पुलिस को दे सके। मुंबई के बांबे पोर्ट ट्रस्ट ग्राउंड वडाला के जंगली इलाके में बीते मार्च में बच्चे की सिर कटे क्षत-विक्षत लाश मिली थी। वह बच्चा बीते 28 जनवरी से लापता था। हत्यारोपी बिपुल शिकारी मूलरूप से कोलकाता का रहने वाला है और वहां एक मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था। वहां से पैरोल लेकर वह फरार हो गया था। आरोपी हत्यारा मृतक बच्चे के पड़ोस में रहता था जिसकी पहचान सीसीटीवी कैमरे के जरिए हुई थी। वह पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी कोलकाता में भी एक हत्या के मामले में शामिल था और उसे उम्रकैद की सजा हुई थी। कोरोना काल के दौरान उसे पैरोल मिली थी मगर उसने जेल में सरेंडर नहीं किया था।
विज्ञापन

बच्चे को टैक्सी में ले गया था
वडाला ट्रक टर्मिनस पुलिस थाने को बीते 29 जनवरी को एक मछली बेचने वाले वडाला ईस्ट स्थित शास्त्री नगर निवासी व्यक्ति के बेटे की गुमशुदगी की जानकारी प्राप्त हुई थी। पिता ने पुलिस को बताया था कि उनके बेटे को बिपुल शिकारी नामक पड़ोसी ने कुछ घरेलु सामान लेने के लिए भेजा था मगर वह वापस नहीं आया। पुलिस ने शुरुआत में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया था कि आरोपी बिपुल शिकारी उर्फ मास्टर किराए पर पड़ोसी बन कर रह रहा था।
विज्ञापन

चेहरा धोने गया था और फरार हो गया था
बच्चे को दुकान भेजने के बाद आरोपी बच्चे को लेकर कैब में बिठा सेवरी रेलवे क्राॅसिंग पर ले गया था। आधी रात को जब शिकारी घर वापस आया तो पुलिस ने उसे दबोच लिया था और उसकी हल्की पिटाई भी की गई थी। इसके बाद उसे पुलिस थाने ले जाया गया था। पहले उसने बच्चे के अपहरण की बात से इन्कार किया था मगर बाद में कहा था कि बच्चे को उसने किन्नरों को बेच दिया था। आरोपी के मुंह से खून आ रहा था। उसे जब चेहरा धुलाने के लिए भेजा गया तो वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed