फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SDO personnel, including up to two hours mortgages

एसडीओ सहित कई कर्मचारी दो घंटे तक बनाए बंधक

Wed, 17 Sep 2014 12:17 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 17 Sep 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन
23 महीने से पानी की आपूर्ति न होने पर उन्होंने विभाग के एसडीओ सहित कई कर्मचारियों को बंधक बनाकर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार राजेंद्र गुप्ता व सब इंस्पेक्टर सरदार प्रीतम सिंह, एएसआई बलबीर जागलान मौके पर पहुंचे व भाकियू के पदाधिकारियों व विभाग के एसडीओ से बातचीत की।

करीब दो घंटे तक भाकियू ने विभाग के एसडीओ व कर्मचारियों को बंधक बनाकर रखा। नायब तहसीलदार व पुलिस प्रशासन ने भी ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की।

विभाग के एसडीओ मौके ने पर समस्या का जायजा लिया और समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद भाकियू ने ताला खोलकर विभाग के एसडीओ व कर्मचारियों को मुक्त किया।

ताला लगाकर धरना दे रहे भाकियू के जिलाध्यक्ष कृष्ण लाल, मंडल अध्यक्ष बलकार सिंह, बाबैन ब्लाक अध्यक्ष लाल सिंह, गुरदयाल सिंह, बरखा राम, धर्मपाल, ओमप्रकाश, माईचंद, जगत सिंह, सुखविंद्र भूखड़ी, रामेश्वर, देशराज, रूप राम, रण सिंह व ज्ञान सहित पानी की समस्या से जूझ रहे बीड़ कालवा (सूरजगढ़) के कई लोगों ने बताया के पिछले करीब 23 महीनों से गांव में एक साइड में पानी नही आ रहा है।
विज्ञापन


इसकी शिकायत कई बार ट्यूबवेल ऑपरेटर व विभाग के एसडीओ को कर चुके हैं। विभाग के एसडीओ उनकी समस्या सुनने की बजाय, कभी उनसे लिखित में देने की बात कही तो कभी उनको टरकाते रहते हैं। उन्होेंने बताया कि अधिक समय तो एसडीओ सीट पर ही नहीं मिलते।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह बिगड़ी बात
 विभाग की लापरवाही व मनमर्जी से खफा होकर मंगलवार को जब वह विभाग के एसडीओ से मिलने पहुंचे और समस्या के समाधान बारे जानकारी लेनी चाही तो विभाग के अधिकारी उन्हीं की कमियां बताने लगे।

जिससे खफा होकर भाकियू ने कार्यालय का ताला लगाकर व विभाग के एसडीओ व अन्य कर्मचारियों को कार्यालय में ही बंधक बनाकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व नायब तहसीलदार राजेंद्र गुप्ता मौके पर पहुंचे तथा पहले भाकियू के पदाधिकारियों व पानी की समस्या से जूझ रहे गांववासियों को शांत किया। उसके बाद बंधक एसडीओ व कर्मचारियों को मुक्त करवाया।

मौके पर जाकर जांच करेंगे और समाधान भी
जब इस संबंध में विभाग के एसडीओ वीके गुप्ता से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि इस गांव की समस्या आई थी, जिसको उन्होंने विभाग के कर्मचारियों को भेजकर चेक भी करवाया था।


उन्होंने कहा कि गांव के हर घर में पानी पहुंच रहा है, जिस घर की यह बात कह रहे हैं, उस गली में करीब 22-23 घर हैं और सभी घरों में पानी भी जा रहा है।

लेकिन आखिरी घर में पानी देर से पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं मौके पर जाकर जांच करेंगे और यदि पानी की समस्या है तो उसका समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed