फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SDM of Kanina filed complaint against Minister Vipul Goyal for defamation

हरियाणाः कनीना के एसडीएम ने मंत्री विपुल गोयल के खिलाफ दायर किया मानहानि का इस्तगासा

Fri, 28 Sep 2018 10:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारनौल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारनौल (हरियाणा) Updated Fri, 28 Sep 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
SDM of Kanina filed complaint against Minister Vipul Goyal for defamation
कोर्ट से बाहर आते हुए एसडीएम संदीप (सफेद शर्ट)

 कनीना के एसडीएम संदीप सिंह ने हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल के खिलाफ आईपीसी की धारा 500 व 504 के तहत नारनौल सीजेएम कोर्ट में इस्तगासा दायर किया है। इस मामले में एसडीएम का बयान गुरुवार को दर्ज किया गया। मामले की अगली सुनवाई तीन नवंबर को होगी। एसडीएम का आरोप है कि मंत्री विपुल गोयल के बयान के कारण उनकी मानहानि हुई है। 

विज्ञापन


एसडीएम के वकील जेएस ढिल्लो ने बताया कि 20 सितंबर को नारनौल में जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की बैठक हुई थी। इसकी अध्यक्षता उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल ने की थी। बैठक के दौरान कनीना नगर पालिका से संबंधित मामले में मंत्री गोयल ने एसडीएम के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि वह बैठक में मौजूद नहीं हैं। 
विज्ञापन


वकील का कहना है कि यह मामला एसडीएम से संबंधित नहीं था। मंच पर एक नेता ने मंत्री से कहा कि एसडीएम पूर्व शिक्षा मंत्री का बेटा है। इस पर मंत्री गोयल ने कहा था कि पूर्व मंत्री के बेटे हैं तो घर बैठें। वकील के अनुसार, एसडीएम संदीप सिंह के पिता की तबीयत खराब थी और डीसी से अवकाश लेकर गए थे। मंत्री की टिप्पणी से एसडीएम की प्रतिष्ठा खराब हुई है। ढिल्लो ने बताया कि सीजेएम नारनौल सूर्य चंद्रकांत की कोर्ट में मंत्री के खिलाफ इस्तगासा दायर किया गया है। कोर्ट ने उसका संज्ञान लेकर एसडीएम के बयान दर्ज कर लिए हैं। जबकि अन्य के बयान दर्ज कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed