फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SDE Horticulture suspended for negligence in garden maintenance

Chandigarh News: गार्डन के रखरखाव में लापरवाही पर एसडीई हॉर्टिकल्चर निलंबित

Thu, 05 Feb 2026 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
SDE Horticulture suspended for negligence in garden maintenance
चंडीगढ़। नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने बुधवार को मनीमाजरा क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर शिवालिक गार्डन की बदहाल स्थिति पर कड़ा रुख अपनाया। निरीक्षण के दौरान गार्डन में साफ-सफाई, हरियाली के रखरखाव और बुनियादी सुविधाओं में गंभीर खामियां सामने आईं। विशेष रूप से सार्वजनिक शौचालय के पास कूड़ा और गंदगी देख निगम आयुक्त नाराज हो गए।
विज्ञापन

मौके पर गार्डन का इंचार्ज मौजूद नहीं था। इस पर निगम आयुक्त ने हॉर्टिकल्चर विभाग के एसडीई रोहित गर्ग से जवाब तलब किया लेकिन वह संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे सके। लापरवाही को गंभीर मानते हुए नगर निगम प्रशासन ने तुरंत सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की। निगम कमिश्नर ने एसडीई हॉर्टिकल्चर रोहित गर्ग को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण में यह भी पाया गया कि शिवालिक गार्डन में पौधों की देखभाल, घास कटाई, सफाई व्यवस्था और समग्र रखरखाव तय मानकों के अनुरूप नहीं था। इससे साफ हुआ कि न तो नियमित निगरानी की जा रही थी और न ही जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अपने कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन किया जा रहा था। निलंबन अवधि के दौरान रोहित गर्ग का मुख्यालय नगर निगम चंडीगढ़ के हॉर्टिकल्चर डिवीजन नंबर-1 के कार्यकारी अभियंता कार्यालय में रहेगा। उन्हें सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। नियमों के अनुसार उन्हें निर्वाह भत्ता भी प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम ने वैकल्पिक व्यवस्था भी की
गार्डन के रखरखाव कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए नगर निगम ने वैकल्पिक व्यवस्था भी की है। एसडीई हॉर्टिकल्चर का अतिरिक्त प्रभार अंगरेज सिंह को सौंपा गया है जबकि जेई हॉर्टिकल्चर का अतिरिक्त प्रभार शुभम को दिया गया है। यह व्यवस्था अगले आदेश या निलंबन समाप्त होने तक लागू रहेगी। निगम आयुक्त ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों के रखरखाव में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed