फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SDAT Hockey Academy beat Namdhari Hockey Academy 4-0

Chandigarh News: एसडीएटी हॉकी अकादमी ने नमधारी हॉकी अकादमी को 4-0 से हराया

Thu, 04 Sep 2025 02:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
SDAT Hockey Academy beat Namdhari Hockey Academy 4-0
चंडीगढ़। पंजाब हॉकी लीग 2025 (अंडर-21 पुरुष वर्ग) में बुधवार को खेले गए मुकाबले रोमांच और संघर्ष से भरपूर रहे। लगातार चौथे दिन मोहाली के हॉकी स्टेडियम में दर्शकों को कड़े मुकाबले देखने को मिले, जहां खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबका दिल जीता।
विज्ञापन


दिन के पहले मैच में एसडीएटी हॉकी अकादमी ने नमधारी हॉकी अकादमी को 4-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। विजेता टीम के लिए मुरुगेश्वरन (15वें मिनट), आर थिबान (35 वें मिनट), आर रागुल राज (47वें मिनट) और डी गोवथम (11वें मिनट) ने गोल दागे। इस जीत से एसडीएटी अकादमी ने अंक तालिका में मजबूत स्थिति बना ली।
विज्ञापन



एसएआई सोनीपत और सुरजीत हॉकी अकादमी का मैच ड्रा रहा

दूसरे मुकाबले में एसएआई सोनीपत और सुरजीत हॉकी अकादमी के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, जो 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। सोनीपत के लिए नवराज सिंह ने 42वें मिनट में गोल किया, जबकि सुरजीत अकादमी ने 55वें मिनट में जवाबी गोल कर मैच बराबरी पर खत्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसजीपीसी हॉकी अकादमी ने घुमनेरा राइजर्स को हराया

तीसरे मुकाबले में एसजीपीसी हॉकी अकादमी ने घुमनेरा राइजर्स पर 7-3 से बड़ी जीत हासिल की। एसजीपीसी की ओर से करनदीप सिंह और जसप्रीत सिंह ने शानदार खेल दिखाया। घुमनेरा राइजर्स के खिलाड़ियों ने वापसी की कोशिश की, लेकिन मजबूत रक्षापंक्ति के आगे उनकी कोशिश नाकाम रही।


दिन का सबसे रोमांचक मुकाबला नेवल टाटा हॉकी अकादमी, जमशेदपुर और राउंडग्लास हॉकी अकादमी के बीच खेला गया, जो 4-4 की बराबरी पर छूटा। दोनों टीमों ने आखिरी मिनट तक आक्रामक खेल दिखाया और दर्शकों को रोमांचक क्षण दिए। पंजाब हॉकी लीग का यह पहला चरण 9 सितंबर तक चलेगा। आयोजकों ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को बड़े मंच पर अवसर देना और भारतीय हॉकी के भविष्य को मजबूत बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article