{"_id":"67842904a2b208abdb048f31","slug":"scuffle-with-policemen-in-the-police-station-nri-said-hit-him-with-a-stick-on-his-private-parts-beat-him-fiercely-chandigarh-news-c-16-pkl1043-607301-2025-01-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में NRI का हंगामा: ASI को धक्का देकर भागा, थाने में पुलिसवालों से हाथापाई... पुलिस पर लगाया बड़ा आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में NRI का हंगामा: ASI को धक्का देकर भागा, थाने में पुलिसवालों से हाथापाई... पुलिस पर लगाया बड़ा आरोप
Mon, 13 Jan 2025 02:12 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संदीप खत्री, संवाद, चंडीगढ़
संदीप खत्री, संवाद, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 02:12 AM IST
सार
एनआरआई समरपाल हरियाणा के फतेहाबाद का रहने वाला है। देर रात पुलिसकर्मी क्लब बंद करवा रहे थे तभी उसकी पुलिसवालों से बहस हो गई।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में एनआरआई से मारपीट
- फोटो : संवाद
विस्तार
चंडीगढ़ सेक्टर-26 स्थित काला घोड़ा क्लब के बाहर शनिवार देर रात एएसआई को धक्का देकर भाग रहे एनआरआई को पुलिस पकड़कर थाने ले गई। करीब आधे घंटे तक एनआरआई बिना शर्ट के थाने के बाहर बेसुध पड़ा रहा। उठने के बाद एनआरआई ने पुलिसकर्मियों से हाथापाई की और महिला इंस्पेक्टर से दुर्व्यवहार करते हुए हाथ पकड़ लिया। इंस्पेक्टर सरिता रॉय ने सख्ती दिखाई तो वह पीछे हटा। वहीं एनआरआई ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उसे बेवजह पीटा। एएसआई कुलदीप ने उसके गुप्तांग पर डंडों से हमला किया। पुलिस ने उसका अस्पताल में मेडिकल करवाया।
एनआरआई समरपाल ने बताया कि वह हरियाणा के फतेहाबाद का रहने वाला है और यूएसए का नागरिक है। उसे कुछ दिन बाद वापस जाना है। सेक्टर-26 थाना प्रभारी दविंदर सिंह ने बताया कि इस मामले में किसी ने कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
एनआरआई समरपाल ने बताया कि वह हरियाणा के फतेहाबाद का रहने वाला है और यूएसए का नागरिक है। उसे कुछ दिन बाद वापस जाना है। सेक्टर-26 थाना प्रभारी दविंदर सिंह ने बताया कि इस मामले में किसी ने कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
बाउंसरों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले
एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि शनिवार रात तीन बजे वह क्लबों को बंद करवा रहे थे। इस दौरान समरपाल एक क्लब के बाहर अपने दोस्तों के साथ खड़ा था। उसे कहा गया कि घर जाओ। समरपाल ने कहा कि उनकी कैब आ रही है। इसी बात को लेकर उनके बीच बहस हो गई, जिसके बाद समरपाल ने एएसआई को धक्का देकर गिरा दिया और उसकी पगड़ी गिर गई। इसके बाद समरपाल वहां से थाने की तरफ भागने लगा। उस समय कुलदीप अकेले थे और दूसरा पुलिसकर्मी दूसरे क्लबों को बंद करवा रहा था।बाउंसरों ने देखा एक व्यक्ति पुलिसकर्मी को धक्का मारकर भाग रहा है। बाउंसरों ने उसका पीछा कर थाने के पास पकड़ लिया। पुलिसकर्मी उसे थाने ले गए। करीब पौने घंटे तक वह बिना कपड़ों के थाने के बाहर पड़ा रहा। बिना शर्ट के ही मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया।