फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Screws on bike taxis running on private number plates, challans are being cut

निजी नंबर प्लेट पर चल रहीं बाइक टैक्सियों पर शिकंजा, कट रहे चालान

Tue, 09 Aug 2022 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Screws on bike taxis running on private number plates, challans are being cut
चंडीगढ़। शहर में कई कंपनियां निजी नंबर प्लेटों पर ही बाइक टैक्सी चलवा रहीं हैं। ऐसा करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (एसटीए) कार्रवाई कर रहा है और चालान काटे जा रहे हैं। टैक्सी सेवा सिर्फ व्यावसायिक श्रेणी में पंजीकृत हुईं पीली नंबर प्लेट वाली गाड़ियां ही दे सकती हैं।
विज्ञापन

एसटीए ने एक आरटीआई में बताया है कि रैपिडो जैसी कंपनियां गैरकानूनी तरीके से बाइक टैक्सी चला रही हैं क्योंकि उन्होंने एसटीए से लाइसेंस प्राप्त नहीं किया है। एसटीए की तरफ से चालान काटने के बाद वाहन चालकों को सुनवाई के लिए सेक्टर-18 में बुलाया जा रहा है। कुछ बाइक टैक्सी चलाने वालों ने बताया कि कइयों के 10 हजार रुपये का चालान कटा है। जिस कंपनी के लिए वो बाइक टैक्सी चलाते हैं, उन्होंने ये चालान भरने से मना कर दिया है। ऐसे में वे बहुत परेशान हैं। बता दें कि मोटर व्हीकल एक्ट की धारा- 66 (1) के तहत कैब सेवा देने के लिए परमिट होना जरूरी है। परमिट उसी वाहन को मिलता है, जिसका व्यावसायिक श्रेणी में एसटीए में पंजीकरण हो।
विज्ञापन

निजी वाहन को टैक्सी के रूप में उपयोग नहीं किया जा सकता
शहर में बाइक टैक्सी का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है। लोग भी इनका काफी इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन किसी हादसे की स्थिति में ये लोगों के लिए काफी नुकसानदायक है। अगर इन निजी नंबर की कैब बाइक की दुर्घटना हो जाए तो पीड़ित को इंश्योरेंस क्लेम भी नहीं मिलेगा। रैपिडो ऐप मोटरसाइकिल मालिकों को उन्हें टैक्सी के रूप में उपयोग करने की अनुमति देता है। हालांकि, कानून के अनुसार यह अवैध है और एक निजी वाहन को टैक्सी के रूप में उपयोग नहीं किया जा सकता है। सरकार पीले रंग की पंजीकरण प्लेट प्रदान करती है जिसका व्यावसायिक उपयोग किया जा सकता है। इस तरह के पंजीकरण के लिए अधिकारी एक अलग कर लेते हैं और यहां तक कि बीमा भी अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed