फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Scooty rider dies after being hit by a car, case filed against driver

Chandigarh News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, चालक पर केस दर्ज

Mon, 27 Apr 2026 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Scooty rider dies after being hit by a car, case filed against driver
मोहाली। सोहाना क्षेत्र में कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के दो दिन बाद उपचार के दौरान घायल ने पीजीआई में दम तोड़ दिया। थाना सोहाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में सोहाना निवासी शिवा ने बताया कि उसका चाचा धरमिंदर 21 अप्रैल की सुबह करीब साढ़े 6 बजे स्कूटी पर पेट्रोल भरवाने सेक्टर-70 की ओर जा रहा था। वह अपने भाई रोहित के साथ मोटरसाइकिल पर उसके पीछे जा रहा था।
विज्ञापन

जब धरमिंदर गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना के पास चौक पार कर रहा था, उसी दौरान एयरपोर्ट रोड सेक्टर-82 की तरफ से आ रही कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में धरमिंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को पहले निजी अस्पताल सेक्टर-71 में भर्ती कराया। उसे जीएमसीएच-32 और बाद में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि हादसा कार चालक युवराज निवासी फेज-7 मोहाली की लापरवाही से हुआ। पुलिस के अनुसार शुरुआती सूचना अस्पताल से रुक्का के माध्यम से मिली थी, लेकिन घायल की हालत गंभीर होने के कारण तत्काल बयान दर्ज नहीं हो सके।
विज्ञापन

मौत के बाद मृतक की भतीजी शिवा ने बयान दर्ज करवाए, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी के मुताबिक घटनास्थल, वाहन क्षति और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मामले की तफ्तीश जारी है। आरोपी चालक की भूमिका की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed