{"_id":"68b6e5391c98b1a3a5078c6f","slug":"schools-will-remain-closed-on-3rd-september-in-chandigarh-alert-for-heavy-rain-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में बंद रहेंगे स्कूल: अगले 24 से 36 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, बुधवार को भी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में बंद रहेंगे स्कूल: अगले 24 से 36 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, बुधवार को भी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा
Tue, 02 Sep 2025 06:26 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 02 Sep 2025 06:26 PM IST
सार
Chandigarh School Closed: पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में 3 सितंबर (बुधवार) को स्कूलों को बंद करने की घोषणा की गई है। चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से इस संबंध में मंगलवार शाम आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
School Closed News
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारी बारिश और खराब मौसम को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से 3 सितंबर के लिए स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है। इससे पहले मंगलवार (2 सितंबर) को भी सभी स्कूलों में छुट्टी की गई थी। हालांकि, गैर-शैक्षणिक कार्यों के लिए अगर स्कूल प्रबंधन चाहे तो वह शिक्षकों को बुला सकता है। सोमवार को बारिश में बच्चों को स्कूलों में छोड़ने जाते हुए अभिभावकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस वजह से मंगलवार और बुधवार को स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
मौसम विभाग की तरफ से अगले 24 से 36 घंटे भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। चंडीगढ़ के अलावा पंजाब और हरियाणा में भी भारी बारिश का अलर्ट है। इसे देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने बुधवार को भी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है।
विज्ञापन
पीयू में स्थगित हुईं परीक्षाएं, अब 6 सितंबर को होगीं
पंजाब विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र परिषद के चुनावों के कारण 3 सितंबर को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। अब यह परीक्षाएं शनिवार 6 सितंबर को आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय छात्रों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है, ताकि वह बिना किसी परेशानी के अपने मतदान का प्रयोग कर सकें और परीक्षाओं की तैयारी कर सकें। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वह अपनी परीक्षा तारीखों को देख लें और नई तारीखों के मुताबिक अपने विषय की तैयारी करें। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि परीक्षाएं सुचारु रूप से आयोजित की जाएंगी और छात्रों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होगी।
विज्ञापन