फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Schools will remain closed in Punjab from December 25 to January 1

Punjab News: पंजाब में शिक्षा विभाग ने स्कूलों में घोषित की छुट्टी, 25 दिसंबर से एक जनवरी तक रहेंगे बंद

Wed, 21 Dec 2022 06:16 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 21 Dec 2022 06:16 PM IST
सार

पंजाब में घने कोहरे का जनजीवन पर असर पड़ने लगा है। इसकी वजह से रेल व सड़क यातायात प्रभावित हुआ तो वहीं सरकार ने अब स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। 

विज्ञापन
Schools will remain closed in Punjab from December 25 to January 1
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के सभी स्कूलों में 25 दिसंबर से एक जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश सरकारी, निजी और मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होंगे। इससे पहले शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी स्कूलों में 24 दिसंबर को मेगा पीटीएम आयोजित करने का फैसला लिया है। इस दौरान अभिभावकों को शिक्षकों के साथ वन-टू-वन फीडबैक का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


वहीं, इस मौके पर एक प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इसमें विद्यार्थियों के काम को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा सभी विद्यार्थियों का एक आकर्षक रिपोर्ट कार्ड बनाया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों के नंबर आदि नहीं लिखे होंगे बल्कि उनकी अच्छी चीजों को प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन


सुबह 10 बजे खुलेंगे स्कूल
इससे पहले पंजाब सरकार ने घने कोहरे की वजह से स्कूलों के खुलने का समय बदल दिया था। सरकार ने छात्रों और अध्यापकों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की दृष्टि से 21 दिसंबर 2022 से 21 जनवरी 2023 तक सभी राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों के खुलने का समय 10 बजे कर दिया है। स्कूलों की छुट्टी पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी स्कूल, कॉलेज या अस्पताल की बिजली नहीं कटेगी: हरभजन
पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने बुधवार को आदेश जारी किया है कि किसी भी सरकारी स्कूल, कॉलेज या अस्पताल का बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में दिल्ली की केजरीवाल सरकार की तर्ज पर क्रांतिकारी सुधारों  पर काम कर रही है।


उन्होंने कहा कि अगर किसी भी स्तर के अधिकारी ने अपने स्तर पर सरकारी स्वास्थ्य और शिक्षा संस्थान का बिजली कनेक्शन काटा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि हाल ही में एक जेई स्तर के अधिकारी ने कपूरथला जिले में अपने स्तर पर सात सरकारी स्कूलों का बिजली कनेक्शन काट दिया था। उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए पहले उसे मुअत्तल कर दिया गया और उसे चार्जशीट भी जारी कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed