फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Schools to open from November 2, teachers will increase two to three times the burden

चंडीगढ़ : दो नवंबर से खुलेंगे स्कूल, एक कक्षा में बैठ सकेंगे 15 छात्र, दो पालियों में होगी पढ़ाई

Fri, 30 Oct 2020 02:09 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 30 Oct 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Schools to open from November 2, teachers will increase two to three times the burden
दो नवंबर से खुलेंगे स्कूल। - फोटो : फाइल फोटो

सरकारी स्कूलों में दो नवंबर से 9वीं से 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों को बुलाया जा रहा है। सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए शिक्षा विभाग ने 9वीं और 10वीं के छात्रों को पहली पाली और 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों को दूसरी पाली में बुलाने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुसार एक कक्षा में 15 विद्यार्थियों को ही बैठाया जाएगा।

विज्ञापन


स्कूलों के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह है कि 15-15 के ग्रुप में सभी विद्यार्थियों को शिक्षक कैसे पढ़ाएंगे। इसका फैसला भी विभाग ने स्कूलों पर छोड़ दिया है। ऐसे में शिक्षकों पर पहले से दो से तीन गुना ज्यादा बोझ बढ़ जाएगा। शहर के सरकारी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के शिक्षकों और स्कूल प्रमुखों ने बताया कि नियमों के अनुसार 45 विद्यार्थियों का सेक्शन होना चाहिए। लेकिन ग्रामीण और कॉलोनी के स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा होने के कारण 60-70 विद्यार्थियों की कक्षा को एक शिक्षक पढ़ाता है। शिक्षकों की कमी होने के कारण पहले एक शिक्षक अपने विषय के अलावा दो से तीन कक्षाएं ले रहे थे। अब सिर्फ 15 विद्यार्थियों के ग्रुप पर एक शिक्षक को जिम्मेदारी देनी होगी।
विज्ञापन


ऑनलाइन कक्षाएं भी साथ में चलेंगी
9वीं से 12वीं तक के जो विद्यार्थी स्कूल नहीं आ सकेंगे, उन्हें ऑनलाइन कक्षा के माध्यम से पढ़ाया जाएगा। इनके साथ ही पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों की भी ऑनलाइन कक्षाएं ही लगेंगी। ऐसे में शिक्षकों को ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन कक्षाओं का भी शेड्यूल तैयार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


101 टीजीटी बन रहे प्रवक्ता, नौंवी-दसवीं में शिक्षकों के ये पद भी होंगे खाली
शहर के विभिन्न स्कूलों में 101 टीजीटी को प्रमोशन देकर प्रवक्ता बनाया जा रहा है। ऐसे सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में जहां प्रवक्ताओं की संख्या में इजाफा होगा, वहीं हाईस्कूल में 9वीं-10वीं में पढ़ाने वाले 101 शिक्षकों की कमी हो जाएगी। गवर्नमेंट हाई स्कूल के हेडमास्टर ने बताया कि अगर 31 अक्तूबर तक शिक्षकों को प्रमोट कर दिया जाता है तो हमें इनकी जिम्मेदारी भी दूसरे शिक्षकों पर डालनी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed