फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Schools open but government teachers are still giving Covid duty

स्कूल खुले पर सरकारी शिक्षक फिर भी दे रहे कोविड ड्यूटी

Mon, 02 Aug 2021 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Schools open but government teachers are still giving Covid duty
चंडीगढ़। शहर के विभिन्न सरकारी स्कूलों के लगभग 100 शिक्षक अभी भी शहर में बने विभिन्न कोविड केयर सेंटरों पर ड्यूटी दे रहे हैं। इनकी ड्यूटी उपायुक्त (डीसी) ने कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान केस बढ़ने पर लगाई थी, जिससे लोगों को सुविधाएं उपलब्ध की जा सकें। अब कोरोना के केस न के बराबर हो गए हैं, लेकिन शिक्षक अभी भी कोविड सेंटरों और अस्पतालों में ड्यूटी दे रहे हैं।
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल-16 में ड्यूटी दे रहे एक शिक्षक ने बताया कि शिक्षा विभाग ने नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के स्कूलों को खोल दिया है, लेकिन शिक्षकों को अस्पतालों की ड्यूटी से मुक्त नहीं करवाया। बिना शिक्षकों के स्कूलों में बच्चों को कौन पढ़ाएगा? पहले ही स्कूलों में शिक्षकों की कमी है। अस्पताल में शिक्षक कॉल सेंटर पर ड्यूटी दे रहे हैं। इसमें वे लोगों की तरफ से हेल्पलाइन नंबर पर पूछे गए सवालों का जवाब देते हैं। बीच में समय लगने पर दिन में वहीं से शिक्षकों की ऑनलाइन कक्षा लेते हैं। स्कूल से बाहर होने के कारण वे बच्चों की लाइव ऑनलाइन कक्षा भी नहीं ले सकते हैं। शिक्षा विभाग की ओर से जनता से मांगे गए सुझावों में भी विभाग से शिक्षकों को शिक्षा के अलावा अन्य क्षेत्रों में ड्यूटी नहीं लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

स्कूलों से डाटा कर रहे एकत्रित
विभाग स्कूलों से डाटा एकत्रित कर रहा है कि अभी कितने शिक्षक कोविड केयर सेंटरों पर ड्यूटी दे रहे हैं। बीच में कुछ शिक्षकों की ड्यूटी हटा दी गई थी, लेकिन बाद में डीसी दफ्तर की तरफ से दोबारा कुछ शिक्षकों को ड्यूटी पर लगाया गया है। हम डीसी दफ्तर के अधिकारियों से चर्चा कर शिक्षकों की ड्यूटी हटवाने की कोशिश कर रहे हैं। -रूबिंदरजीत सिंह बराड़, शिक्षा निदेशक, यूटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed