{"_id":"6639a07a59d64d9a3f04fcc9","slug":"school-student-died-in-accident-in-zirakpur-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali: मां के साथ स्कूल जा रही छात्रा को ट्रक ने मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला पहिया, मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali: मां के साथ स्कूल जा रही छात्रा को ट्रक ने मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला पहिया, मौके पर ही मौत
Tue, 07 May 2024 09:43 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 07 May 2024 09:43 AM IST
सार
छात्रा अनन्या सातवीं कक्षा में पढ़ती थी और प्रीत कॉलोनी जीरकपुर की रहने वाली थी।
विज्ञापन
अनन्या
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जीरकपुर में चंडीगढ़ अंबाला रोड पर स्थित गुलिस्तान पैलेस के सामने मंगलवार सुबह करीब 8 बजे एक ट्रक चालक ने स्कूल जा रही छात्रा को कुचल दिया। हादसे में 12 वर्षीय अनन्या की मौके पर ही मौत हो गई। एक्टिवा चला रही उसकी मां को हल्की चोटें आई हैं लेकिन वह खतरे से बाहर हैं।
अनन्या अपनी मां पुष्पा के साथ एक्टिवा पर नगला रोड पर स्थित एक निजी स्कूल में जा रही थी। मां एक्टिवा चला रही थी और बेटी पीछे बैठी हुई थी। जैसे ही वह सिंहपुरा चौक के नजदीक बने गुलिस्तान पैलेस के सामने पहुंची और मेन सड़क से स्लिप पर उतरने लगी तो उनकी एक्टिवा ट्रक से टकरा गई। अनन्या ट्रक की तरफ गिर गई और ट्रक का पिछला टायर उसके सिर के ऊपर से निकल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मां सड़क के दूसरी तरफ गिरी तो उनको हल्की चोटें आई हैं। शव को डेरा बस्सी अस्पताल के मोर्चेरी में रखवा दिया है।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ट्रक चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर ट्रक को भी जब्त कर लिया है। ट्रक चालक काली भूषण (23) निवासी जम्मू ने बताया कि वह बद्दी से अंबाला सरिया छोड़ने जा रहा था। मोड़ होने के कारण उसे एक्टिवा दिखाई नहीं दिया और हादसा हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि यह हादसा सड़क की खस्ता हालत के कारण हुआ है। जिस तरफ एनएचआईए को ध्यान देना चाहिए।