फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   school security teacher commits suicide in ludhiana rape case

टीचर ने रेप किया, फिर प्रिंसिपल ने कांड किया और अब सिक्योरिटी टीचर ने दी जान

Thu, 15 Feb 2018 04:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Thu, 15 Feb 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
school security teacher commits suicide in ludhiana rape case
suicide
टीचर ने एक साल तक रेप किया, फिर प्रिंसीपल ने कांड किया। अब मामला पुलिस तक पहुंच गया तो स्कूल के सिक्योरिटी टीचर ने जान दे दी। मामला पंजाब के लुधियाना का है। गांव नत्थोवाल के सरकारी स्कूल में एक साल पहले टीचर के छात्रा से दुराचार के बाद उसका गर्भपात कराने के मामले में पुलिस पूछताछ से परेशान स्कूल के ही सिक्योरिटी अध्यापक ने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। मामले में बनाई गई एसआईटी कुछ दिन से सभी टीचरों से पूछताछ कर रही थी जो उस समय स्कूल में तैनात थे।
विज्ञापन


भारतीय सेना के रिटायर्ड हवलदार शिंगारा सिंह ने बुधवार शाम संगरूर के थाना महलकलां के गांव हरदासपुरा स्थित अपने घर पर ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। सूचना पर थाना महलकलां की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद शिंगारा सिंह का शव पोस्टमार्टम के बाद वारिसों के हवाले कर दिया गया। शिंगारा सिंह की पत्नी सुखविंदर कौर ने बताया कि वह कांट्रेक्ट बेस पर गांव नत्थोवाल के सरकारी स्कूल में वोकेशनल सब्जेक्ट में बतौर सिक्योरिटी अध्यापक तैनात थे। वह चार दिन से काफी परेशान और घबराए हुए थे।
विज्ञापन


चार दिन से उन्होंने ठीक से खाना तक नहीं खाया। बुधवार को वह सभी पास ही में एक शादी समारोह में चले गए। वह वहां से घर की चाबी लेकर अकेले ही घर लौट आए और जहर निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर वह चिल्लाने लगे। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां कुछ समय बाद ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिंगारा सिंह से रोजाना मिलने वाले लोगों का कहना है कि छात्रा से दुराचार करने के बाद उसका गर्भपात कराने के मामले में बनाई गई एसआईटी की टीम सभी टीचरों से पूछताछ कर रही थी। उनसे भी पूछताछ की गई जिससे वह परेशान थे। थाना महलकलां में तैनात जांच अधिकारी एएसआई सतपाल सिंह का कहना है कि कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। न ही परिजनों ने किसी पर आरोप लगाए हैं। शिंगारा ने आत्महत्या क्यों की इसकी जांच चल रही है।


गांव नत्थोवाल के सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल अविनाश वोहरा ने बताया कि स्कूल में छात्रा से की गई दुराचार की घटना गंभीर मामला है। एसआईटी कई दिन से सभी टीचरों से पूछताछ कर रही थी। इसी के तहत शिंगारा सिंह से भी पूछताछ हुई थी। शिंगारा सिंह ने उन्हें भी नहीं बताया कि पुलिस ने उससे क्या पूछताछ की कि जिससे वह परेशान हो गया और इतना बड़ा कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed