फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   School Result, Punjab Education Board, Teacher, Students, Mark

5वीं की सालाना परीक्षा में फाजिल्का और 8वीं में गुरदासपुर आगे निकला

Thu, 31 Mar 2016 09:37 AM IST
Updated Thu, 31 Mar 2016 09:37 AM IST
विज्ञापन
School Result, Punjab Education Board, Teacher, Students, Mark
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक की परीक्षा देतीं छात्राएं।
पंजाब के शिक्षा विभाग ने पहली बार ली गई पांचवीं और आठवीं की सालाना परीक्षा का नतीजा बुधवार को घोषित कर दिया। ज्यादा अंक लेने के मामले में पांचवीं में फाजिल्का और आठवीं में गुरदासपुर जिला अव्वल रहा।
विज्ञापन


पांचवीं के कुल 214053 में से 42128 बच्चों ने 80 प्रतिशत और 144049 ने साठ प्रतिशत से अधिक अंक लिए।

आठवीं के कुल 221716 बच्चों में से 24567 बच्चों ने अस्सी प्रतिशत से ज्यादा और 138175 बच्चों ने साठ फीसदी से अधिक अंक लिए। शिक्षामंत्री डॉ. दलजीच चीमा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देने के साथ टीचरों की प्रशंसा की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पांचवीं और आठवीं का बेस्ट रिजल्ट देने वाले सौ-सौ टीचरों को प्रशंसा पत्र दिए जाएंगे। पांचवीं और आठवीं की सालाना परीक्षा लेने वाला पंजाब देश का पहला सूबा बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षा का अधिकार एक्ट के तहत 33 प्रतिशत से कम अंक वाले बच्चों को फेल नहीं किया जा सकता। इन्हें ई-ग्रेड के साथ अगली कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा।

इन पर खास ध्यान दिया जाएगा, अतिरिक्त कक्षाओं का इंतजाम किया जाएगा। गौरतलब है कि परीक्षा में राज्य स्तर पर पेपर सेट किए गए। परीक्षा केंद्र दूसरे स्कूलों में बनाए गए और स्टाफ भी बाहरी तैनात किया गया और टेबल मार्किंग से चेकिंग कराई गई।


कमेटी 15 तक देगी रिपोर्ट :
शिक्षामंत्री डॉ. दलजीत चीमा ने दो कमेटियां गठित की हैं। जोकि नतीजों का आकलन कर सुधार के बारे में अपनी रिपोर्ट पंद्रह अप्रैल तक देंगी। आठवीं के लिए एससीईआरटी केडायरेक्टर सुखदेव काहलों और पांचवीं केे लिए डीपीआई एलिमेंट्री पंकज शर्मा
की अगुवाई में कमेटी गठित की गई है। यह कमेटियां पूरी समीक्षा करने केबाद बेहतरी पर अपने सुझाव देंगी।

पांचवीं - कुल विद्यार्थी 214053
80 फीसदी से ज्यादा - 19.68 प्रतिशत
60 फीसदी से ज्यादा - 67.30
45-60 फीसदी --- 22.21
33-45 फीसदी --- 7.38
33 फीसदी से कम - 3.12

आठवीं - कुल विद्यार्थी 221716
80 फीसदी से ज्यादा - 11.08 प्रतिशत
60 फीसदी से ज्यादा - 62.32
45-60 फीसदी --- 27
33-45 फीसदी --- 7.32
33 फीसदी से कम - 3.10

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed