{"_id":"61b0b1c5153e1a5030279fac","slug":"school-libraries-will-be-hi-tech-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब सरकार की पहल: स्कूलों के पुस्तकालय होंगे हाईटेक, टेबलेट पर बच्चे पढ़ेंगे किताबें, ई-कंटेट एप होंगे इस्टाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब सरकार की पहल: स्कूलों के पुस्तकालय होंगे हाईटेक, टेबलेट पर बच्चे पढ़ेंगे किताबें, ई-कंटेट एप होंगे इस्टाल
Wed, 08 Dec 2021 07:00 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 08 Dec 2021 07:00 PM IST
सार
पंजाब सरकार प्रदेश के सरकारी स्कूलों के पुस्तकालयों को अत्याधुनिक बनाएगी। बच्चे सरकारी स्कूलों में टेबलेट से किताबें पढ़ेंगे। प्रदेश के 872 सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को 4361 टेबलेट देने की योजना है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के सरकारी स्कूलों के पुस्तकालयों को हाईटेक करने की कवायद में पंजाब सरकार जुट गई है। पुस्तकालयों में अब विद्यार्थी टेबलेट के जरिए किताबें पढ़ सकेंगे। सरकार ने ऐसे 872 सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को चिह्नित किया है जिनमें 4361 टेबलेट पुस्तकालयों में रखे जाएंगे। साथ ही टेबलेट में ई-कंटेंट से संबंधित ऐप भी इंस्टाल किए जाएंगे।
विज्ञापन
पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने बताया कि सरकार स्कूली शिक्षा को गुणात्मकता प्रदान करने और सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को समय का साथी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग की तरफ से टेबलेट देने के लिए 872 सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूलों को टेबलेट देने के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों की लाइब्रेरी को हाईटेक बनाने के मकसद से स्कूल को पांच टेबलेट दिए जा रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि विभाग की तरफ से टेबलेटों में ई -कंटेंट से सबंधित ऐप भी इंस्टाल होंगे और संबंधित स्कूलों को ई-कंटेंट चालू हालत में रखना सुनिश्चित करना होगा।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने बताया कि विभाग की तरफ से टेबलेट के विरतण संबंधित सभी जिला शिक्षा अफसरों (सेकंडरी शिक्षा) को स्टाक की जिला स्तर पर प्राप्ति, वितरण, रिकॉर्ड और सुरक्षा के संबंध में निर्देश जारी किया है। सभी जिला शिक्षा अधिकारी और जिला नोडल अधिकारी अपने अधीन प्राप्त स्टाक की कार्य की जांच करेंगे। किसी भी तकनीकी खराबी की सूरत में विभाग की तरफ से सर्विस सेंटरों की सूची भी जारी की गई है। विभाग की तरफ से जल्द ही स्कूलों को टेबलेट के इस्तेमाल के संबंध में निर्देश जारी होंगे।