{"_id":"bec97d2dbbcfbdee350b5bd9c2c1ddb7","slug":"school-director-call-to-police-due-to-misunderstanding-about-itbp-soldier-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ITBP के जवान को आतंकी समझ पुलिस को किया फोन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ITBP के जवान को आतंकी समझ पुलिस को किया फोन
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sun, 24 Jan 2016 12:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीबीपी के दो जवान रामगढ़ के एसआरपी स्कूल में 15 दिन पहले अपनी बेटी का एडमिशन करवाने आए थे। स्कूल के डायरेक्टर एसएसल वर्मा ने जब शनिवार को एनआईए द्वारा टीवी चैनल पर दिखाए गए कर्नाटक से गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकवादियों की तस्वीरें देखी तो न सिर्फ पंचकूला पुलिस बल्कि चंडीगढ़ पुलिस और एनआईए के अधिकारियों तक को सूचना दे दी।
विज्ञापन
उन्होंने सूचना दी कि पंचकूला स्थित उनके स्कूल में रेकी की गई है और रेकी करने वालों में से एक का हुलिया संदिग्ध आतंकियों से मिलता है। सूचना मिलते ही पंचकूला पुलिस के होश उड़ गए। दिनभर की मगज मारी के बाद जब पंचकूला पुलिस ने पड़ोस की दुकान से ली गई सीसीटीवी फुटेज हासिल कर आईटीबीपी कैंप में दिखाई तो सारी सच्चाई सामने आ गई। फुटेज में जो तस्वीरें दिख रही थीं उसमें आईटीबीपी के जवान महमूद और सुखराज थे। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
प्रबंधन ने कहा, एक का हुलिया मिलता है
एनआईए द्वारा कर्नाटक में पकड़े गए आतंकवादियों की तस्वीरें टीवी चैनल पर चलाने के बाद निजी स्कूल के संचालक ने यह सूचना पुलिस आयुक्त को दी। इस मामले में स्कूल के अनुसार स्कूल में आने वाले इस व्यक्ति का हुलिया आतंकवादियों में एक आतंकवादी से मिलता है।
विज्ञापन
स्कूल प्रबंधन की ओर से जैसे ही यह जानकारी मिली अलर्ट कर दिया। सीसीटीवी फुटेज को हासिल करके जांच शुरू कर दी गई। आईटीबीपी की बटालियन नजदीक होने के कारण सबसे पहले फुटेज दिखाई और वैसे ही सारा मामला समझ में आ गया। यह दोनों जवान आईटीबीपी के थे, जो कि स्कूल में एडमिशन के लिए आए थे।
- ओपी सिंह, पुलिस कमिश्नर अंबाला-पंचकूला
यह भी है फैक्ट
वैसे रामगढ़ में बिकती हैं वर्दियां
रामगढ़ में सेना और आईटीबीपी की वर्दी की सेल जोर शोर से की जाती है। सेना के सेंटर्स होने के कारण कोई भी वर्दी के संग गड़बड़ी फैला सकता है। चूंकि इस इलाके में ज्यादातर आईटीबीपी के जवान घूमते रहते हैं तो किसी को शक तक नहीं होता है।
इलाके में पुलिस की पेट्रोलिंग कम
रामगढ़ के आसपास पेट्रोलिंग की व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। पंचकूला यमुनानगर हाईवे को सीधा कनेक्ट करने वाले इस हाईवे के आसपास दिन और रात में पेट्रोलिंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं रहती है। इतने महत्वपूर्ण केंद्र होने के बावजूद इस इलाके में सीसीटीवी कैमरों का अभाव है। जिसके कारण कोई घटना होने पर ट्रेस करना काफी मुश्किल है।
यहां सेना के महत्वपूर्ण केंद्र हैं
पंचकूला के रामगढ़ में सेना के कई महत्वपूर्ण केंद्र हैं। आईटीबीपी भानू के साथ ही यहां डिफेंस का डीआरडीओ का सेंटर भी है। आईटीबीपी भानू के बीटीसी केंद्र में जहां जवानों की ट्रेनिंग होती है, वहीं दूसरी ओर इसी केंद्र में कई अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाए जाते हैं। इस एरिया में टीबीआरएल और कई स्कूल हैं। सात से आठ किलोमीटर की दूरी पर इंडियन आर्मी का वेस्टर्न कमांड चंडीमंदिर है। इस इलाके के आसपास चारों ओर जंगल ही जंगल है।