फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   School children from Sector 23A were taught how to make compost from waste at home.

Chandigarh News: सेक्टर 23 ए के स्कूल के बच्चों को कूड़े से घर में खाद बनाना सिखाया गया

Wed, 12 Nov 2025 12:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
School children from Sector 23A were taught how to make compost from waste at home.
चंडीगढ़। नगर निगम की ओर से मंगलवार को सेक्टर 23 ए स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वच्छता की कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यशाला छात्रों और स्कूल स्टाफ को कूड़े को अलग करने, घर में खाद बनाने और कचरा प्रबंधन के आसान तरीकों के बारे में जागरूक करने के लिए रखी गई थी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर आयुक्त अमित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यशाला के दौरान कूड़े को घर पर ही अलग करने और घर में खाद बनाने के तरीकों का लाइव डेमो भी दिखाया गया। छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपने घर तथा स्कूल में कूड़ा अलग करने की जिम्मेदारी निभाने का वादा किया। अमित कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि साफ सफाई की शुरुआत घर से होती है। हर नागरिक को गीला और सूखा कूड़ा अलग करना चाहिए। घर में खाद बनानी चाहिए और शहर को साफ रखने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article