फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   school bus operators got relief from administration

स्कूली बस ऑपरेटरों को प्रशासन से मिली बड़ी राहत

Wed, 01 Jul 2015 12:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Wed, 01 Jul 2015 12:16 PM IST
विज्ञापन
school bus operators got relief from administration

शहर के प्राइवेट, ऐडिड और सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए प्राइवेट बस सेवा देने वाले ऑपरेटरों को चंडीगढ़ प्रशासन ने मंगलवार शाम को बड़ी राहत दी है।

विज्ञापन


प्राइवेट बस ऑपरेटर को बसों में सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस सिस्टम और लेडी अटेंडेंट सहित अन्य सुविधाएं शुरू करने के लिए एक महीने का अतिरिक्त समय दिया गया है।
विज्ञापन


अब बस ऑपरेटर को 31 जुलाई 2015 तक बसों में नई सुविधाएं मुहैया करानी होंगी। ट्राइसिटी के करीब 300 स्कूलों में 1000 से अधिक प्राइवेट बसें हर रोज 50 हजार से अधिक स्टूडेंट्स को लेकर आती-जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन की धमकी के आगे झुका प्रशासन
पिछले हफ्ते चंडीगढ़ स्कूल बस ऑपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने शिक्षा सचिव के सामने बच्चों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी, जीपीएस सिस्टम और लेडी अटेंडेंट लगाने के लिए एक जुलाई तक की मोहल्लत को आगे बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन प्रशासन ने एसोसिएशन की यह मांग नहीं मानी थी।


सोमवार को एसोसिएशन ने समय नहीं बढ़ाने पर बसें नहीं चलाने का ऐलान कर दिया। इसके बाद बस ऑपरेटरों को एक महीने का अतिरिक्त समय दिया गया।

2 और 6 जुलाई को खुलेंगे अधिकतर स्कूल
एक जुलाई से शहर के सभी सरकारी स्कूल खुल जाएंगे, लेकिन पहली जुलाई को कुछ ही प्राइवेट स्कूल खुलेंगे। शहर के अधिकतर प्राइवेट और कान्वेंट स्कूल 2 और 6 जुलाई को खुलेंगे।

कोट्स
स्कूल बसों में सीसीटीवी, जीपीएस और लेडी अटेंडेंट रखने के लिए एक महीने का समय यूटी प्रशासन ने दिया है। शाम को इस संबंध में शिक्षा सचिव की ओर से आदेश जारी किए गए।

यूटी प्रशासन के इस फैसले का एसोसिएशन स्वागत करती है। बच्चों की सुरक्षा के लिए एसोसिएशन भी हमेशा गंभीर रहती है।
- मनजीत सिंह, प्रेसिडेंट, चंडीगढ़ स्कूल बस ऑपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed