फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Scholarship of students stuck due to lateness of teachers.

Chandigarh News: शिक्षकों की लेटलतीफी से अटकी छात्रों की छात्रवृत्ति

Wed, 27 Mar 2024 07:00 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 07:00 PM IST
विज्ञापन
Scholarship of students stuck due to lateness of teachers.
मौलिक शिक्षा निदेशक ने 29 तक डाटा अपडेट करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

चंडीगढ़। शिक्षकों की लेटलतीफी के चलते और डाटा अपडेट की गति धीमी होने के कारण पहली से 8वीं तक के छात्रों की छात्रवृत्ति और प्रोत्साहन राशि अटक गई है। मौलिक शिक्षा महानिदेशक ने डाटा अपडेट न करने पर नाराजगी जताते हुए राज्य के सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को 29 मार्च तक वन स्कूल एप पोर्टल पर डाटा अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। 2023-24 के लिए मासिक स्कीमों के अंतर्गत विद्यार्थियों को उपस्थिति के आधार पर प्रोत्साहन राशि मुहैया करवाई जाती है। पहली से 8वीं तक की त्रैमासिक स्कूलों के तहत आठ फरवरी, पांच मार्च और 13 मार्च को निदेशालय ने पत्र लिखकर द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ तिमाही के लिए विद्यार्थियों का पूर्ण डाटा अपडेट करने के निर्देश दिए थे। मगर अभी तक स्कूल मुखियाओं ने डाटा अपडेट नहीं किया है, ऐसे में विद्यार्थियों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि अटकी गई है। लिहाजा मौलिक शिक्षा महानिदेशक ने स्कूल मुखियाओं की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए 29 मार्च तक वन स्कूल पोर्टल पर डाटा अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। यदि निर्धारित अवधि में डाटा अपडेट नहीं हुआ तो स्कूल मुखिया और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी स्वयं जिम्मेवार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed