फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Scam In mgnrega, five employees Dismissed

पंजाबः मनरेगा में 2.59 करोड़ रुपये का घोटाला, पांच कर्मचारी बर्खास्त, एक पर एफआईआर

Wed, 13 Nov 2019 09:15 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 13 Nov 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
Scam In mgnrega, five employees Dismissed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को लागू करने में 2 करोड़ 59 लाख रुपये के करीब रकम का घोटाला करने वाले फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब और फिरोजपुर जिले से संबंधित पांच कर्मचारियों को तुरंत बर्खास्त करने और एक कर्मचारी के खिलाफ पुलिस केस दर्ज करवाने के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन


विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि विभागीय जांच में ब्लॉक फरीदकोट के सहायक प्रोजेक्ट अधिकारी यादविंदर सिंह, ब्लॉक गिद्दड़बाहा के सहायक प्रोजेक्ट अधिकारी हरप्रीत सिंह, ब्लॉक गुरुहरसहायपुर के सहायक प्रोजेक्ट अधिकारी दलीप कुमार, ब्लॉक फिरोजपुर की सहायक प्रोजेक्ट अधिकारी रजनी शर्मा और मीना शर्मा और ब्लॉक घल्ल खुर्द के सहायक प्रोजेक्ट अधिकारी चरनजीत सिंह द्वारा इस स्कीम के अंतर्गत इस्तेमाल किए जा रहे मैटेरियल के लिए दी 2 करोड़ 59 लाख रुपये की जाली अदायगी करने का मामला सामने आया। 
विज्ञापन


इनमें से पहले ही इस्तीफा दे गए ब्लॉक फरीदकोट के सहायक प्रोजेक्ट अधिकारी यादविन्दर सिंह के विरुद्ध पुलिस केस दर्ज कराने और बाकियों को बर्खास्त करने के आदेश दिए गए हैं। बाजवा ने यह आदेश जारी करते हुए विभाग के सीनियर अधिकारियों से कहा है कि मनरेगा समेत विभाग द्वारा लागू की जा रही किसी भी स्कीम में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आदेश दिया कि पंजाब के हर ब्लॉक में इस स्कीम को लागू किए जाने की तुरंत पड़ताल करवाई जाए। उन्होंने हिदायत की कि इस स्कीम के तहत जारी किये गए एक-एक पैसे को सही जगह पर खर्च करने को यकीनी बनाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed