फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sawan started.. Shiva devotees reached in temple, performed Jalabhishek

सावन का महीना शुरू.. शिव भक्त पहुंचे शिवालय, किया जलाभिषेक

Mon, 26 Jul 2021 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Sawan started.. Shiva devotees reached in temple, performed Jalabhishek
चंडीगढ़। सावन का महीना रविवार से शुरू हो गया। सावन के पहले दिन बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने शहर के सेक्टरों, गांव और कॉलोनियों में स्थित मंदिरों की शिवालयों में जलाभिषेक किया। मंदिरों में सुबह से ही हर हर महादेव के जयकारे लगे। मंदिर के बाहर पूजा सामग्री विक्रेताओं की भी बिक्री हुई। दोपहर तक भगवान का जलाभिषेक के बाद शाम में भव्य शृंगार हुआ।
विज्ञापन

सेक्टर- 40 के श्री राधा कृष्ण मंदिर, सेक्टर 21 के प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर- 8 के प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर- 30 के शिव शक्ति मंदिर, श्रीमहाकाली मंदिर, सेक्टर- 46 के श्री सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर- 24 के प्राचीन शिवि मंदिर के अलावा सभी मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक हुआ। सुबह से लेकर दोपहर तक भगवान का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक हुआ। सेक्टर- 8 के प्राचीन शिव मदिर के प्रधान एचएस लक्की ने बताया कि मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त नर्मदेश्वर भगवान का जलाभिषेक किया। हर हर महादेव के जयकारे से शिवालय गूंज उठा। हर सोमवार को खीर और मालपुए का लंगर चलेगा।
विज्ञापन

सेक्टर- 30 के शिव शक्ति मंदिर के प्रधान यादविंदर मेहता ने बताया कि सुबह 5.00 बजे से ही भक्तों का जलाभिषेक करने के लिए आना शुरू हो गए। दोपहर तक जलाभिषक हुआ। सेक्टर-24 स्थित प्राचीन शिव मंदिर के प्रबंधक गोविंद हरि ने बताया कि हर रोज भगवान शिव के जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के अलावा शाम को भव्य शृंगार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर के उपप्रधान संजय पुरी ने बताया कि सावन महीना में हर रोज बाबा का अभिषेक होगा। सोमवार को खीर और मालपुए का लंगर चलेगा। सेक्टर-46 के श्री सनातन धर्म मंदिर के प्रधान जतिंदर भाटिया ने बताया कि मंदिर में सुबह से ही भक्तों का आना शुरू हो गया था। गौरी शंकर सेवादल के प्रधान रमेश कुमार शर्मा निक्कू ने बताया कि सेक्टर- 45 के गोशाला और मोहाली गोशाला स्थित शिवालय में भी भगवान का जलाभिषेक हुआ। सेक्टर- 30 के श्री महाकाली मंदिर स्थित शिवालय में पारदेश्वर भगवान की पूजा अर्चना की गई। बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed