फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   savita bhatti election compaign

नारियल फोड़ा, सविता का प्रचार शुरू

Mon, 03 Mar 2014 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 03 Mar 2014 12:43 AM IST
विज्ञापन
savita bhatti election compaign
आम आदमी पार्टी की चंडीगढ़ से लोकसभा प्रत्याशी सविता भट्टी ने रविवार को सेक्टर 17 प्लाजा से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन


प्लाजा में उन्होंने नारियल फोड़ा और आम आदमी की आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि प्लाजा से प्रचार शुरू करने का मकसद सिर्फ यही है कि जसपाल भट्टी इसी जगह से भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़ी है।

उसी लड़ाई को अब आगे बढ़ाना है। शहर के मौजूदा सांसद का नाम लिए ही उन्होंने कहा कि पब्लिक सब जानती है कि किसने भ्रष्टाचार किया है।

उनके सामने सभी तथ्य है। पब्लिक ही इस बारे में फैसला करेगी। पत्रकारों ने कई बार मौजूदा सांसद के बारे में उनकी राय जानने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने सभी जवाब एक मैच्योर पालीटीशियन की तरह दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब शहर में आम आदमी की आवाज बुलंद की जाएगी। सविता भट्टी ने कहा कि उनके नस-नस में जसपाल भट्टी बसे हैं। हर एक्शन व हर बोल में भट्टी जी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जसपाल भट्टी ने कई साल पहले ही भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई शुरू कर दी थी। मुंबई में रहने के बावजूद उन्होंने सारा काम सिटी को फोकस ही करके किया।

भ्रष्टाचार हर जगह पर है
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का मतलब सिर्फ आफिसों में फाइल रुकना नहीं होता। भ्रष्टाचार तो हर जगह है। भ्रष्टाचार सड़क पर है।

भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए आम आदमी पार्टी प्रतिबद्ध है। उनसे जब पूछा गया कि आप को टिकट दिए जाने से पार्टी के कुछ वालंटियर्स नाराज हैं तो उन्होंने साफ मना कर दिया।

उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। कोई भी नाराज नहीं है। यदि नाराज होते तो लोग क्यों आते। उन्होंने कहा कि शहर में महिला सुरक्षा भी उनके लिए एक बड़ा मुद्दा है।


चुनाव के दौरान ये भी एक मुद्दा रहेगा। इस मौके पर आम आदमी पाटी के कई सदस्य मौजूद रहे। सभी सविता भट्टी का हौसला बढ़ाया और कहा कि वे एकजुट होकर अपने उम्मीदवार को जिताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed