{"_id":"b6d70fa14af661f7e23950f0ff27b2b4","slug":"savita-bhatti-election-compaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारियल फोड़ा, सविता का प्रचार शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारियल फोड़ा, सविता का प्रचार शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 03 Mar 2014 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी की चंडीगढ़ से लोकसभा प्रत्याशी सविता भट्टी ने रविवार को सेक्टर 17 प्लाजा से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की।
प्लाजा में उन्होंने नारियल फोड़ा और आम आदमी की आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि प्लाजा से प्रचार शुरू करने का मकसद सिर्फ यही है कि जसपाल भट्टी इसी जगह से भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़ी है।
उसी लड़ाई को अब आगे बढ़ाना है। शहर के मौजूदा सांसद का नाम लिए ही उन्होंने कहा कि पब्लिक सब जानती है कि किसने भ्रष्टाचार किया है।
उनके सामने सभी तथ्य है। पब्लिक ही इस बारे में फैसला करेगी। पत्रकारों ने कई बार मौजूदा सांसद के बारे में उनकी राय जानने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने सभी जवाब एक मैच्योर पालीटीशियन की तरह दिया।
उन्होंने कहा कि अब शहर में आम आदमी की आवाज बुलंद की जाएगी। सविता भट्टी ने कहा कि उनके नस-नस में जसपाल भट्टी बसे हैं। हर एक्शन व हर बोल में भट्टी जी हैं।
विज्ञापन
जसपाल भट्टी ने कई साल पहले ही भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई शुरू कर दी थी। मुंबई में रहने के बावजूद उन्होंने सारा काम सिटी को फोकस ही करके किया।
भ्रष्टाचार हर जगह पर है
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का मतलब सिर्फ आफिसों में फाइल रुकना नहीं होता। भ्रष्टाचार तो हर जगह है। भ्रष्टाचार सड़क पर है।
भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए आम आदमी पार्टी प्रतिबद्ध है। उनसे जब पूछा गया कि आप को टिकट दिए जाने से पार्टी के कुछ वालंटियर्स नाराज हैं तो उन्होंने साफ मना कर दिया।
उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। कोई भी नाराज नहीं है। यदि नाराज होते तो लोग क्यों आते। उन्होंने कहा कि शहर में महिला सुरक्षा भी उनके लिए एक बड़ा मुद्दा है।
चुनाव के दौरान ये भी एक मुद्दा रहेगा। इस मौके पर आम आदमी पाटी के कई सदस्य मौजूद रहे। सभी सविता भट्टी का हौसला बढ़ाया और कहा कि वे एकजुट होकर अपने उम्मीदवार को जिताएंगे।