फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Saurabh Duggal again became President, Umesh Sharma Senior Vice President

Chandigarh News: सौरभ दुग्गल फिर बने प्रधान, उमेश शर्मा सीनियर वाइस प्रेसिडेंट

Mon, 30 Mar 2026 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Saurabh Duggal again became President, Umesh Sharma Senior Vice President
चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रेस क्लब के रविवार को हुए वार्षिक चुनाव में सूरा पैनल और दुग्गल पैनल में अंत तक कड़ा मुकाबला रहा। रोमांचक मुकाबले के बीच एक बार फिर सौरभ दुग्गल प्रधान पद पर जीत दर्ज की। उन्होंने अजय सूरा को 37 मतों के अंतर से पराजित करते हुए 330 मत हासिल किए। अजय सूरा को 293 मत मत पड़े। हालांकि, मतगणना के शुरुआत सूरा पैनल के लिए रोमांचक बढ़त के साथ हुई। चंडीगढ़ प्रेस क्लब चुनाव में इस बार कुल 735 वोट थे, जिनमें से 626 मत पड़े। सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पद पर उमेश शर्मा 335 मत लेकर विजयी रहे, जबकि मुकेश अटवाल को 285 मत मिले। उपप्रधान-2 पद पर अजय जलंधरी ने 319 मत हासिल कर दुष्यंत पुंडीर (302) को हराया।
विज्ञापन

सूरा पैनल के जगतार सिंह भुल्लर ने ट्रेजरार पद एक वोट से जीता। उन्होंने 310 मत हासिल किए जबकि अमरजीत को 309 मत मिले और 7 वोट रद्द हुए। संयुक्त सचिव-2 पद पर बृजेंद्र गौड़ 314 मतों के साथ विजयी रहे जबकि शीतल डडवाल को 308 मत मिले और 4 वोट रद्द हुए।
विज्ञापन

उपप्रधान-1 (महिला) पद पर आरती अग्निहोत्री ने नेहा शर्मा को हराया। ज्वाइंट सेक्रेटरी-1 पर पवन तिवारी ने 319 मत लेकर जीत दर्ज की, जबकि आशीष शर्मा को 300 मत मिले और 7 वोट रद्द हुए। सेक्रेटरी पद पर प्रभात कटियार 326 मतों के साथ विजयी रहे जबकि राहुल देवेश को 297 मत मिले। सेक्रेटरी जनरल पद पर राजेश ढल ने 311 मतों के साथ डा. जोगिंदर सिंह (308) को कड़े मुकाबले में पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed