फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Saumya Thakur will represent the country in Miss Wheelchair World 2022 contest

मिस व्हीलचेयर वर्ल्ड 2022 कांटेस्ट में सौम्या ठाकुर करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

Sat, 09 Jul 2022 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Saumya Thakur will represent the country in Miss Wheelchair World 2022 contest
चंडीगढ़। मिस व्हीलचेयर वर्ल्ड 2022 कांटेस्ट में सौम्या ठाकुर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता अक्तूबर में मैक्सिको स्थित रोसारिटो में होने जा रही है। इसमें भारत सहित ब्राजील, कनाडा, फ्रांस, मलेशिया, नीदरलैंड, स्पेन, रूस और यूक्रेन सहित लगभग 30 अन्य देश भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

सौम्या मोहाली स्थित एक निजी कंपनी के साथ एक एचआर प्रोफेशनल के रुप में कार्यरत हैं और साथ ही अपने ब्यूटी पैशन को भी संतुलित कर रही हैं। उन्होंने पंचकूला के स्कूल में पढ़ाई की और इसके बाद पंजाब यूनिवर्सिटी की छात्रा भी रहीं। पिता राजिंदर सिंह एक्साइज विभाग से रिटायर हैं और मां सरिता ठाकुर गृहिणी हैं।
विज्ञापन

सौम्या ने बताया कि मिस व्हीलचेयर वर्ल्ड 2022 कॉटेस्ट के लिए उन्होंने आवेदन दिया था। मैक्सिको सरकार से प्रमाणित जैडिना टाका फाउंडेशन की ओर से इसका आयोजन किया जाता है। कई दौर के इंटरव्यू और मैक्सिको की एक मैगजीन में छपी इंटरव्यू के बाद उसे इस कांटेस्ट में हिस्सा लेने का मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीवन में लगातार संघर्ष किया
सौम्या ने बताया कि वे लोको मोटर डिसेबिलिटी और स्कोलियोसिस से ग्रस्त हैं। इस कारण उनकी टांगों की मांसपेशियां कमजोर हैं और वे शरीर का भार नहीं उठा सकतीं। इसके लिए उन्हें व्हीलचेयर का सहारा लेना पड़ा। बावजूद इसके सौम्या ने जीवन में हार न मानते हुए अपनी शिक्षा पूरी की और अपने माता-पिता पर बोझ न बनते हुए अपने करिअॅर को आयाम दिया। दो साल पहले नौकरी पर जाते समय कार हादसे में बुरी तरह से घायल हो गई थीं।

सरकार से मदद की अपील
सौम्या ने बताया कि इस तरह के कॉटेस्ट में जाने के लिए लाखों रुपयों की जरूरत होती हैं। ऐसे में सरकार और एनजीओ से अपील करना चाहती हूूं कि वह मेरी मदद के लिए आगे आएं। पहले अपने कास्ट्यूम डिजाइन कर लेती थीं लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय स्तर के इवेंट में हिस्सा लेने के लिए प्रोफेशनल डिजाइनर की जरूरत है। इसके लिए भी पैसा चाहिए होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed