फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Satyapal Malik said need of Kisan Andolan again in country

Haryana: सत्यपाल मलिक बोले- देश में किसान आंदोलन की दोबारा जरूरत, हम पूरी तरह से उनके साथ

Wed, 16 Nov 2022 04:38 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 16 Nov 2022 04:38 PM IST
सार

सत्यपाल मलिक ने कहा कि हरियाणा में किसानों की सरकार नहीं है। दुखद बात है कि हरियाणा में जातिवाद का जहर फैलाया जा रहा है। मुझ पर काफी दबाव आया लेकिन मैंने किसी का दबाव नहीं माना। अगर किसान दोबार आंदोलन करते हैं तो वह पूरी तरह से उनके साथ हैं।

विज्ञापन
Satyapal Malik said need of Kisan Andolan again in country
रेवाड़ी पहुंचे सत्यपाल मलिक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी में मेघालय के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि देश में किसान आंदोलन की दोबारा जरूरत है। सरकार ने तीन कानून तो वापस ले लिया थे, लेकिन किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया गया है। न किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस हुए और न ही किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का दाम मिला है।

विज्ञापन


एमएसपी की गारंटी के कानून की बात ही नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों की सरकार नहीं है। दुखद बात है कि हरियाणा में जातिवाद का जहर फैलाया जा रहा है। वह बुधवार को दिल्ली से राजस्थान जाते समय हाईवे स्थित बावल में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनपर काफी दबाव आया, लेकिन उन्होंने किसी का दबाव माना नहीं। अगर किसान दोबारा आंदोलन करते हैं तो वह पूरी तरह से उनके साथ हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गेहूं के दाम बढ़ेंगे। इससे पहले ही अडाणी के पानीपत में गोदाम बनवा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की फसलों का सही दाम नहीं मिला। उन्होंने अहीर रेजिमेंट को लेकर कहा कि यह तो बहुत पहले बन जानी चाहिए थी। अहीरों का गौरवशाली इतिहास किसी से छुपा नहीं है। जिला रेवाड़ी का गांव कोसली ऐसा है, जहां एक घर में दो-दो लोग सेना में हैं। यहां के सैनिकों ने बहुत बलिदान दिया है।


पूर्व सीएम मायावती पर साधा निशाना
सत्यपाल मलिक ने कहा कि कोई मोदी-मोदी नहीं कर रहा। यह सब मीडिया का खेल है। जहां अब चुनाव हो रहे हैं, वहां हर जगह ये घटेंगे। लोकसभा में तो इनका पता ही नहीं चलेगा। पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, राजस्थान हर जगह हारेंगे और सिर्फ यूपी में चूंकि मायावती आखिरी वक्त पर पैसों के लालच में खेल कर देतीं हैं। बाकी न पंजाब जीतेंगे न हरियाणा जीतेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed