फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Satyapal Jain became the Vice President's representative in the PU's Governance Reforms Committee

पीयू के गवर्नेंस रिफॉर्म्स कमेटी में उपराष्ट्रपति के प्रतिनिधि बने सत्यपाल जैन

Fri, 26 Feb 2021 02:31 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
Satyapal Jain became the Vice President's representative in the PU's Governance Reforms Committee
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के चांसलर व भारत के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने भारत सरकार के अपर महासॉलिसिटर सत्यपाल जैन को पंजाब विश्वविद्यालय में शासन सुधार के लिए गठित समिति में अपना प्रतिनिधि नामजद किया है। यह आदेश उपराष्ट्रपति द्वारा 23 फरवरी को जारी किया गया। भारत के उपराष्ट्रपति ने 8 फरवरी को एक 11 सदस्यीय समिति का गठन किया था, जो पंजाब यूनिवर्सिटी से संबंधित कानूनों का अध्ययन कर उसमें क्या-क्या संशोधन करने हैं, इस पर दो महीने के अंदर अपनी रिपोर्ट देगी। इस समिति में एक प्रतिनिधि चांसलर का भी होना था, जिसके लिए अपर महासॉलिसिटर जैन की नियुक्ति की गई है। जैन लंबे समय से पंजाब यूनिवर्सिटी से जुडे़ हैं और चार वर्ष के 10 कार्यकाल पूरा कर वह पिछले 40 वर्षों से पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट के सदस्य हैं। वह पंजाब यूनिवर्सिटी के सिंडिकेट के भी सदस्य रहे हैं और लॉ फैकल्टी के डीन भी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed