फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Saturn and Guru will be very close in the sky .. Watch live astronomical event with Amar Ujala today

आसमान में बेहद करीब होंगे शनि और गुरु.. अमर उजाला के साथ आज लाइव देखें खगोलीय घटना

Mon, 21 Dec 2020 05:50 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मोहाली
अमर उजाला नेटवर्क, मोहाली Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 21 Dec 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
Saturn and Guru will be very close in the sky .. Watch live astronomical event with Amar Ujala today
आज शाम शनि और गुरु ग्रह के बीच की दूरी सिर्फ 0.1 डिग्री रह जाएगी - फोटो : अमर उजाला/iStock

आज सूरज ढलते ही पश्चिमी आसमान में शनि और सबसे विशाल ग्रह गुरु आमने सामने होंगे। 21 दिसंबर की सबसे लंबी रात में जब ये दोनों ग्रह आमने सामने होंगे, तब आपको इस दुर्लभ खगोलीय घटना से अवगत कराने के लिए अमर उजाला आपके साथ होगा।

विज्ञापन


वैज्ञानिक जिज्ञासाओं सहित ज्योतिषीय सवालों का जवाब देने के लिए अमर उजाला के साथ विशेेषज्ञ जुडे़ंगे। पुलिस अधीक्षक गुरजोत सिंह कलेर इसके मुख्य अतिथि होगें, जबकि विशेषज्ञ के तौर पर डॉ. सुरिंदर जिंदल इसकी बारीकियों और महत्व से अवगत कराएंगे। ज्योतिष की दृष्टि से इसका क्या महत्व है, यह बताएंगे केंद्रीय पुजारी परिषद के प्रधान पंडित जगदंबा प्रसाद रतूड़ी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दो बड़े ग्रहों के पास दिखने की यह खगोलीय घटना ग्रेट कंजंक्शन कहलाती है। पूर्णिमा का चंद्रमा जितना बड़ा दिखता है, उसका पांचवां भाग ही उनके बीच की दूरी रह जाएगी। गैलीलियो द्वारा इसका पहला टेलिस्कोप बनाए जाने के 14 साल बाद 1623 में ये दोनों ग्रह इतने नजदीक देखा गया था।

उसके बाद इतना नजदीकी कंजंक्शन अब देखने को मिल रहा है। अमर उजाला के साथ जुड़ कर आप इसके वैज्ञानिक महत्व को जान सकते हैं। इससे जुड़ी जानकारी हासिल करने के लिए आज अमर उजाला के फेसबुक व इंटरनेट चैनल से जुड़ सकते हैं।

इस लिंक पर क्लिक करें और दुर्लभ संयोग के साक्षी बनें
आज दिन ढलने के साथ ही आकाश मेें एक विशेष खगोलीय घटना होगी। इस घटना को अपनी आंखों से देखने और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान कराने के लिए आप शाम साढ़े पांच बजे से दिए गए लिंक पर क्लिक करके जुड़ सकते हैं। https://meet.google.com/unx-rptq-hzr

आज बिना यंत्र के भी देख सकेंगे गुरु और शनि ग्रह की करीबी

खगोलीय घटनाओं में रुचि रखने वाले लोगों के लिए सोमवार की रात खास होगी। साल की सबसे लंबी रात और करीब 400 वर्षों में घटित होने वाली अनूठी खगोलीय घटना का नजारा देखा जा सकेगा। सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति और शनि के करीब आने की घटना को बिना किसी यंत्र के देखा जा सकेगा।

वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला के खगोलविद अमरपाल सिंह ने बताया कि सूर्यास्त के बाद दक्षिण पश्चिम दिशा में खगोलीय घटना को सामान्य तौर पर देख सकते हैं। यह दोनों ग्रह तारों की तरह चमकते नजर आएंगे। विज्ञान की भाषा में इसे ग्रेट कंजक्शन कहते हैं। कई जगह इसे क्रिसमस स्टार भी कहा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed