फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Satta Ka Sangram in Chandigarh for loksabha election

Satta Ka Sangram: चंडीगढ़ पहुंचा सत्ता का रथ, सांसद से लेकर राम मंदिर तक: चाय के साथ हुई राजनीतिक चर्चा

Wed, 29 May 2024 09:55 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 29 May 2024 09:55 AM IST
सार

चंडीगढ़ के सेक्टर 26 के बापूधाम में चाय पर चर्चा कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने सभी मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी।

विज्ञापन
Satta Ka Sangram in Chandigarh for loksabha election
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' बुधवार को चंडीगढ़ पहुंचा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत चंडीगढ़ में सुबह चाय पर चर्चा करते हुए मतदाताओं से बातचीत हुई।
विज्ञापन


विज्ञापन


अमर उजाला की तरफ से सेक्टर 26 के बापूधाम में चाय पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें स्थानीय लोगों ने कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी। लोगों ने कहा कि पिछले 10 सालों में शहर की सांसद किरण खेर ने जो वादे किए थे, उनमें से अधिकतर पूरे नहीं किए। जबकि कुछ लोगों ने कहा कि भाजपा ने सड़के बनवाई हैं और कई काम भी कराए हैं। लोगों ने बेरोजगारी, पानी की समस्या, राम मंदिर समेत कई मुद्दों पर बेबाकी से बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीशपाल ने पिछले 10 साल में भाजपा की ओर से कोई काम न कराए जाने की बात कही और कहा कि सीएचबी के मकानों के मालिकाना हक जैसे मुद्दे कई साल से अटके पड़े हैं। वहीं, राज किशोर ने शहर को रोजगार की दृष्टि से आईटी हब बनाने के भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के विजन पर उम्मीद जताई। शहरवासी क्रांति शुक्ला ने युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध न होने की बात कही। उन्होंने कहा कि अभी तक लोगों को 24 घंटे पानी नहीं मिल पाया है लेकिन दाम चार गुना तक बढ़ गए हैं। कूड़े के पैसे, बिजली का निजीकरण कर, बेरोजगारी से आम आदमी परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed