फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Satnam Sandhu raised the issue of black money and tax evasion in Parliament

Chandigarh News: सतनाम संधू ने संसद में उठाया काले धन, टैक्स चोरी का मुद्दा

Tue, 12 Aug 2025 10:24 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
Satnam Sandhu raised the issue of black money and tax evasion in Parliament
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब से राज्यसभा सदस्य सतनाम संधू ने संसद में काले धन और टैक्स चोरी का मुद्दा उठाया। उन्होंने अपने प्रश्न में घरेलू और विदेशी स्थानों से बरामद काले धन की कुल राशि और काले धन के नेटवर्क पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से उठाए कदमों के बारे में विवरण मांगा था।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने एक लिखित उत्तर में कहा कि जब भी प्रत्यक्ष टैक्स चोरी के बारे में कोई विश्वसनीय जानकारी सरकारी एजेंसियों के संज्ञान में आती है तो वे सर्वेक्षण, तलाशी और जब्ती अभियान, अघोषित आय पर कर लगाने के लिए आकलन सहित उचित कार्रवाई सुनिश्चित करते हैं।
विज्ञापन

जुलाई 2015 में लागू हुए ब्लैक मनी (अनडिस्क्लज्ड फोरन इनकम एंड असेट्स) और इम्पोसिशन ऑफ टैक्स एक्ट के तहत, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने मार्च 2025 तक पिछले 10 वर्षों में 35,105 करोड़ रुपये से अधिक के टैक्स और जुर्माने लगाए गए। सरकारी एजेंसियों ने पिछले तीन वर्षों में किए गए 3344 तलाशी और जब्ती अभियानों में 6,824.34 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लैक मनी (अघोषित विदेशी आय और संपत्ति) और इम्पोजिशन ऑफ टैक्स एक्ट, 2015 की धारा 51 के तहत, इनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट ने 89.78 करोड़ रुपये की आपराधिक आय और फेमा के तहत 285.39 करोड़ रुपये जब्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed