{"_id":"bb9e1be730dd9a545405ebe6db427de6","slug":"satire-on-corruption-faced-by-artists","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलाकारों ने किया भ्रष्टाचार पर करारा व्यंग्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलाकारों ने किया भ्रष्टाचार पर करारा व्यंग्य
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 29 Oct 2013 10:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र में हरियाणा कला परिषद की ओर से मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर में करवाए जा रहे पांच दिवसीय हरियाणवी लघु नाटक प्रतियोगिता के दूसरे दिन कलाकारों ने जमकर रंग जमाया। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से आई चार टीमों ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा कला परिषद की कार्यक्रम अधिकारी लीला सैनी ने की। हरियाणा के मशहूर हास्य अभिनेता दरयाव सिंह मलिक, आकाशवाणी दिल्ली के अपर निदेशक कैलाश वर्मा और सांग एंड ड्रामा ऑफिसर राजबीर भारद्वाज बतौर निर्णायक कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी कार्यक्रम में पेश की गई हरियाणवी लघु नाटिकाओं में सामाजिक मुद्दे ही छाए रहे, जिनका दर्शकों ने खूब आनंद उठाया।
कार्यक्रम के बीच-बीच में हास्य अभिनेता दरियाव सिंह मलिक ने भी अपने चुटकुलों से दर्शकों को खूब गुदगुदाया। कार्यक्रम में मंच संचालन जैनेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
इसके अलावा शिवकुमार किरमिच ने भी अपने खास अंदाज में चुटकुलों से खूब मनोरंजन किया। दूसरे दिन फतेहाबाद से आई टीम ने साधूराम के नेतृत्व में तैयार किया गया नाटक पेश किए।
साधूराम के इस नाटक ने अनपढ़ता और अंधविश्वास के खिलाफ लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। वहीं फतेहाबाद की ही एक दूसरी टीम ने संजय शर्मा के निर्देशन में कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ अपना संदेश दिया।
पानीपत के महावीर ने अपने एकल अभिनय से नशाखोरी का दूर करने तथा नशे से बचने का संदेश देते हुए अपनी प्रस्तुति दी।
भिवानी के कलाकारों ने हरिकेश पपोसा द्वारा लिखे गए तथा निर्देशित नाटक पर्दाफाश में तथाकथित संत आसाराम के धार्मिक आडंबर के साथ-साथ पुलिस के भ्रष्टाचार तथा नेताओं के क्रियाकलापों पर भी करारा व्यंग्य किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कला प्रेमी दर्शक मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर के ओपन एयर थियेटर में मौजूद रहे।