फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Satinder Sartaj's live concert today, advisory issued, many routes will be diverted

Chandigarh News: सतिंदर सरताज का लाइव कॉन्सर्ट आज, एडवाइजरी जारी, डायवर्ट होंगे कई रूट

Sun, 14 Apr 2024 04:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Satinder Sartaj's live concert today, advisory issued, many routes will be diverted
चंडीगढ़। सेक्टर-34 स्थित एग्जीबिशन ग्राउंड में रविवार को पंजाबी गायक सतिंदर सरताज का लाइव कॉन्सर्ट कार्यक्रम होने जा रहा है। इसमें काफी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसे लेकर ट्रैफिक पुलिस की ओर से रूट डायवर्जन की एडवाइजरी जारी की गई है। कई रूटों को डायवर्ट किया जाएगा।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जिन लोगों के पास कार्यक्रम के टिकट/पास हैं, वे सेक्टर-33/34 एलपी बैकसाइड पेट्रोल पंप सेक्टर-34 के पास उपलब्ध पार्किंग तक जा सकते हैं। यह पार्किंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध होगी। यदि उपरोक्त पार्किंग में कोई जगह उपलब्ध नहीं बचती है, तो लोगों को अपने वाहन प्रदर्शनी ग्राउंड सेक्टर-34 के पास उपलब्ध पेड पार्किंग या फिर खुले स्थानों में पार्क करने होंगे। इनमें ब्रैन इंटरनेशनल के पीछे, स्टेट लाइब्रेरी सेक्टर-34 के सामने, गुरुद्वारा साहिब सेक्टर-34 के सामने खुली जगह, स्टेट लाइब्रेरी सेक्टर-34 के पीछे, मैक्स इन्फोटेक का पिछला भाग, आरपीओ सेक्टर 34 के सामने, पिकाडली स्क्वायर सेक्टर-34 के पास पार्किंग होगी।
विज्ञापन


क्या करें और क्या न करें
पुलिस के मुताबिक सेक्टर-33/34 लाइट प्वाइंट से न्यू लेबर चौक तक किसी भी पार्किंग/पिक या ड्रॉप की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रत्येक टिकट पर निर्दिष्ट पार्किंग का उल्लेख होगा। निर्दिष्ट पार्किंग में प्रवेश की अनुमति केवल वैध कॉन्सर्ट टिकट के साथ ही दी जाएगी। सड़क के दोनों ओर बस स्टॉप सेक्टर-34 मार्केट के पास टैक्सी के लिए पिक एंड ड्रॉप की सुविधा उपलब्ध है। किसी भी वाहन को सड़क/साइकिल ट्रैक/फुटपाथ पर पार्क करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उल्लंघन करने वालों पर यातायात नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। आम जनता को किसी भी असुविधा से बचने के लिए कार्यक्रम के लिए वैध टिकट के साथ टिकट/पास पर उल्लिखित समय के अंदर-अंदर पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed