फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sarpreet Singh Gill appointec education secretary, Arun Gupta gets responsibility of many departments

सरप्रीत सिंह गिल बने चंडीगढ़ के शिक्षा सचिव, अरुण गुप्ता को मिली कई विभागों की जिम्मेदारी

Wed, 02 Sep 2020 01:10 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 02 Sep 2020 01:10 PM IST
विज्ञापन
Sarpreet Singh Gill appointec education secretary, Arun Gupta gets responsibility of many departments
यूटी सचिवालय - फोटो : अमर उजाला
अजॉय कुमार सिन्हा और हरीश नैयर के वित्त सचिव और विशेष सचिव के पद से रिलीव होने के बाद मंगलवार को उनके विभागों की जिम्मेदारी अन्य अधिकारियों को सौंप दी गई। चंडीगढ़ प्रशासन में गृह सचिव के पद पर तैनात अरुण कुमार गुप्ता को सबसे ज्यादा जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि डीसी मनदीप सिंह बराड़ को भी अतिरिक्त पद सौंपे गए हैं। हाल ही में शहर आए आईएएस सरप्रीत सिंह गिल को शिक्षा सचिव नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


एडवाइजर मनोज परिदा को चीफ विजिलेंस ऑफिसर के अलावा हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन के पद की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। अरुण कुमार गुप्ता को गृह, पुलिस/जेल, रेवेन्यू, वित्त, स्वास्थ्य, लॉ एंड जस्टिस, लोकल गवर्नमेंट, टूरिज्म, एनवायरनमेंट, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, ट्रेजररी एंड अकाउंट्स, प्लानिंग, एक्साइज व टैक्सेशन, इंजीनियरिंग, अर्बन प्लानिंग, एस्टेट और हाउसिंग विभाग के सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा सिटको के चेयरमैन, चीफ एडमिनिस्ट्रेटर व चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर की जिम्मेदारी भी वही निभाएंगे। विभागों के लिहाज से यूटी प्रशासन में अरुण कुमार गुप्ता के पास सबसे अहम विभाग हैं। डीसी मनदीप सिंह बराड़ को अन्य विभागों के साथ ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी का पदभार भी सौंपा गया है। वहीं, हाल ही में चंडीगढ़ प्रशासन को ज्वाइन करने वाले आईएएस सरप्रीत सिंह गिल को भी कई अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरप्रीत सिंह गिल को नया शिक्षा सचिव नियुक्त किया गया है। वह टेक्निकल एजुकेशन के सचिव की जिम्मेदारी भी निभाएंगे। इसके अलावा वह वित्त विभाग के विशेष सचिव, विजिलेंस, हाउस अलॉटमेंट कमेटी और स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव का कार्यभार भी देखेंगे। उन्हें कोविड मैनेजमेंट से जुड़े सभी कार्यों के लिए नोडल ऑफिसर भी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed