फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sarpanch said expenditure limit should be Rs 20 lakh

Chandigarh News: सरपंच बोले- खर्च की सीमा 20 लाख रुपये की जाए

Sat, 20 Apr 2024 03:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch said expenditure limit should be Rs 20 lakh
सरपंच कमेटी के सदस्यों की अधिकारियों के साथ बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरंपच कमेटी के सदस्यों ने शुक्रवार को हरियाणा सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के सामने कई मांगें उठाईं। इनमें सरपंचों के खर्च की सीमा 20 लाख रुपये करने और सरपंचों का मानदेय 20 हजार और पंचों का पांच हजार रुपये करने की मांग रखी गई। बैठक में सीएम सैनी के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

वीरवार को सरपंचों ने नई दिल्ली में सीएम नायब सिंह सैनी से मुलाकात की थी। उस दौरान भी सरंपचों ने कई मांगों को सीएम के सामने रखा था। शुक्रवार को बैठक के दौरान अधिकारियों ने सरपंचों की कमेटी के सदस्यों की मांगों को सुना और आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर सरकार जल्द विचार करेगी। इस दौरान सरपंच कमेटी ने यह भी मांग रखी कि सरपंचों के पूर्ण अधिकारों में जो कटौती की गई थी, उन्हें दोबारा दिया जाए। वहीं, जिला परिषद व ब्लॉक समिति द्वारा जो भी ग्राम पंचायत में काम करवाए जाते हैं, उन सभी कार्यों की सरपंचों से संतुष्टि ली जाए। सफाई कर्मचारी, वाटर पंप ऑपरेटर व चौकीदार की सैलरी सरपंचों के माध्यम से दी जाए और लाइट, सीसीटीवी, बेंच, वाटर कूलर इन सभी का एक रेट निर्धारित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed