फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sardar singh press conference on rape allegation issue

रेप का आरोप लगाने वाली मेरी दोस्त है: सरदार

Thu, 04 Feb 2016 01:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 04 Feb 2016 01:53 PM IST
विज्ञापन
sardar singh press conference on rape allegation issue

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह ने कथित मंगेतर की ओर से लगाए रेप के आरोपों को गलत करार दिया है। चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता में सरदार सिंह ने माना कि वे युवती उनकी दोस्त हैं। फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी, लेकिन सिर्फ दोस्ती थी। सगाई नहीं हुई थी।

विज्ञापन


शादी ओर सगाई की बातें महिला खुद ही ट्वीट करती थी, मैं कुछ नहीं जानता। मेरे ऊपर लगाए सभी आरोप गलत है। मुझे खुद पर भरोसा है। मैं अपनी लिमिट जानता हूं। मैंने कोई ट्वीट नहीं किया। इस मामले को लेकर मैंने अपने कोच और टीम को बताया था।
विज्ञापन


अभी मैं मैच में बिजी हूं। आगे जो भी अपडेट आएगा आपको बात दिया जाएगा। मैं ये सब आपसे सुन रहा हूं। रिपोर्ट आने पर ही आगे की बात करूंगा। अगर लुधियाना पुलिस मुझे बुलाएगी तो मैं वहां भी जाउंगा और स्पष्टीकरण दूंगा। सरदार के पिता ने भी इन आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा है कि ये सरदार की इमेज खराब करने की चाल है और उन्होंने दोनों की सगाई के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंसाफ नहीं मिला तो कोर्ट जाउंगी: पीड़िता

sardar singh press conference on rape allegation issue

मेरे ऊपर लगाए आरोप गलत, मुझे खुद पर भरोसा है। मैं अपनी लिमिट जानता हूं। मैंने कोई ट्वीट नहीं किया। इस मामले को लेकर मैंने अपने कोच और टीम को बताया था। अभी मैं मैच में बिजी हूं। आगे जो भी अपडेट आएगा आपको बात दिया जाएगा।

मैं ये सब आपसे सुन रहा हूं। शादी की  ओर सगाई की बातें महिला खुद ही ट्वीट करती थी, मैं कुछ नहीं जानता। फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी, लेकिन सिर्फ दोस्ती थी। सगाई नहीं हुई थी। रिपोर्ट आने पर ही आगे की बात करुंगा

मेरे पास सभी सबूत हैं। हमारी मंगनी हुई है। उनके मम्मी पापा को भी पता है। मैं सरदार सिंह के सोशल मीडिया अकाउंट यूज नहीं करती, वो उनके मैनेजर ही करते हैं। मैं उन्हें 2012 से जानती हूं और 2014 में मंगनी हुई। सरदार सिंह झूठ बोल रहे हैं।

मेरे ऊपर गलत आरोप लगा रहे हैं। सरदार सिंह ने मेरे साथ फिजिकल रिलेशन बनाए और फिर कहा कि शादी नहीं कर सकता। अगर मुझे आरोप नहीं मिला तो मैं कोर्ट का दरवाजा खटखटाऊंगी।

सरदार भी महिला के खिलाफ दे चुके हैं शिकायत

sardar singh press conference on rape allegation issue

गौरतलब है कि सरदार सिंह ने महिला के आरोप लगाने से पहले ही हॉकी इंडिया से इस बात की शिकायत की थी कि आरोप लगाने वाली महिला के कारण वे गेम पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने कहा था वे हर मैदान पर हर होटल में मौजूद होती हैं। वे चाहते हैं कि हॉकी इंडिया इसमें हस्तक्षेप करे।

परेशानी ज्यादा होती देख टीम के हैड कोच ने सीईओ एलिना से इस पर बात की लेकिन उन्होंने दोनों का निजी मामला कहकर इसमें हस्तक्षेप करने से इंकार कर दिया। हैड कोच ने जरूर मैनेजर को महिला को अभ्यास सत्र के दौरान मैदान से दूर रखने को कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed