{"_id":"f8c48bbf2718585da8e022de40c1908f","slug":"sant-seenchewal-awarded-by-award-mann-punjab-da","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत सीचेवाल बने 'मान पंजाब दा', ऑस्ट्रेलिया ने दिया खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत सीचेवाल बने 'मान पंजाब दा', ऑस्ट्रेलिया ने दिया खिताब
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
Updated Sun, 11 May 2014 12:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में प्राकृतिक जल स्त्रोतों और हवा को प्रदूषण से मुक्ति दिलाने में जुटे विश्व विख्यात पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल को ‘मान पंजाब दा’ अवॉर्ड से नवाजा गया है। ऑस्ट्रेलिया के पार्लियामेंट हाउस में शुक्रवार को उन्हें यह सम्मान दिया गया।
विज्ञापन
निर्मल कुटिया सीचेवाल के मुख्य प्रवक्ता संत सुखजीत सीचेवाल ने बताया कि पंजाबी काउंसिल ऑफ ऑस्ट्रेलिया ने यह अवॉर्ड दिया है। सिडनी के पार्लियामेंट हाउस में संत सीचेवाल को सम्मानित किए जाने के अवसर पर ग्रीनवे से जुड़े मिचले रोलैंड भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस अवसर पर डॉ. मोहिंदर सिंह, प्रभजोत संधू, मणधीर संधू, बलराज सिंह, राजवंत सिंह, डिम्पल संधा, सुखजिंदर सिंह, पीसीए लीडर ऑफ एनएस डब्ल्यू जोहन रॉबर्टसन केबी एमपी एडवोकेट बलबीर सिंह बिलिंग उपस्थित थे।
विज्ञापन
संत सीचेवाल 22 मई तक ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रहेंगे और वहां पर्यावरण की रक्षा के बारे में अपने विचारों से पंजाबियों को अवगत करवाएंगे।
काली बेईं की सफाई मील का पत्थर
संगठन प्रधान डॉ. मनिंदर सिंह ने कहा कि संत सीचेवाल श्री गुरु नानक देव जी की चरण स्पर्श पवित्र काली बेईं की कारसेवा विश्व भर में एक मिसाल है। पर्यावरण के क्षेत्र में पवित्र काली बेईं की सफाई का काम खूब सराहा गया है।