फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sant Rampal Trust Membership Allegations on Hooda Family

रामपाल के ट्रस्टी होने या न होने पर 'बवंडर'

Tue, 25 Nov 2014 10:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांपला
ब्यूरो/अमर उजाला, सांपला Updated Tue, 25 Nov 2014 10:50 AM IST
विज्ञापन
Sant Rampal Trust Membership Allegations on Hooda Family

विवादित संत रामपाल के ट्रस्ट में हुड्डा परिवार के ट्रस्टी होने के भाजपा के आरोप पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने हमला बोला है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा झूठ की राजनीति करती है। ये आरोप बेबुनियाद हैं, उनके परिवार का रामपाल से दूर-दूर तक का कोई नाता नहीं है।

भाजपा जो आरोप लगा रही है, उसे साबित करके दिखाए या माफी मांगे। चुनौती देते हुए कहा कि वे आरोप लगाने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ  मानहानि का दावा करेंगे और इसके लिए वे दस्तावेज जुटा रहे हैं।

विज्ञापन

भाजपाइयों पर दर्ज कराएंगे मानहानि का केस

Sant Rampal Trust Membership Allegations on Hooda Family

सांसद हुड्डा ने कहा कि रामपाल आश्रम में ट्रस्टी होने का आरोप लगाने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया जाएगा। वे सोमवार को अपने लोकसभा क्षेत्र के गांव भैंसरु कलां में सत्संग भवन की आधारशिला रखने पहुंचे थे।

रामपाल के बरवाला आश्रम विवाद के बाद कुछ भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया था कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के परिजन रामपाल ट्रस्ट के सदस्य हैं।

वाड्रा मामले में अच्छे से जांच कराए भाजपा

Sant Rampal Trust Membership Allegations on Hooda Family

वाड्रा जमीन मामले की जांच को लेकर भी दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा सरकार को चुनौती दी कि सभी जांच एजेंसियां अब भाजपा के पास है और वे अच्छी तरह से जांच करवा लें। सच्चाई जनता के सामने आ जाएगी।

उन्होंने छोटूराम जयंती पर प्रदेश की जनता को बधाई दी। इस अवसर पर भैंसरु गांव के सरपंच रामकुमार शर्मा, गांधरा गांव के सरपंच आनंद मलिक, ब्लॉक समीति सदस्य जितेंद्र शर्मा, राजू पहलवान, अश्विनी शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed