फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   sant rampal court hearing, samt rampal devotees bus accident, rampal case, hisar, haryana

कोर्ट में हत्यारोपी संत रामपाल की पेशी, समर्थकों की बस पलटी, 39 घायल

Tue, 12 Jul 2016 12:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Tue, 12 Jul 2016 12:34 PM IST
विज्ञापन
sant rampal court hearing, samt rampal devotees bus accident, rampal case, hisar, haryana
हिसार में संत रामपाल के श्रद्धालुओं की बस का एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
हिसार कोर्ट में हत्यारोपी संत रामपाल की पेशी पर जा रहे समर्थकों से भरी बस के पलटने से 39 लोग घायल हो गए। हादसा, रोहतक के खरावड़ गांव में हुआ। बस दिल्ली से हिसार जा रही थी। चालक को नींद आने से बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ने के बाद पलटी। सभी सवारियां दिल्ली की रहने वाली हैं।
विज्ञापन


रामपाल के अनुयाई दिल्ली से रोहतक के रास्ते हिसार जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब बस रोहतक के खरावड गांव के नजदीक पहुची तो अचानक बस का सन्तुलन बिगड़ गया, जिससे बस पलट गई। अनुयाइयो ने बताया की ड्राईवर को अचानक नींद की झपकी आ गई थी, जिसके कारण ये हादसा हुआ।
विज्ञापन


वही पुलिस का कहना है की बस में 60 से 65 यात्री थे, जिनमें से करीब 39 लोगो को चोट आई, जिन्हें रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। गौरतलब है कि अक्सर चाहे वह रोहतक हो या हिसार, जब भी रामपाल की सुनवाई होती है रामपाल के सैकड़ों समर्थक जमा हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिसार जेल में बंद सतलोक आश्रम के स्वयंभू संत रामपाल की सोमवार को हिसार कोर्ट में पेशी है। उन पर हत्या समेत कई मामले चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed