फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sant Nirankari Mission launched a cleanliness drive, Sangat participated enthusiastically

Chandigarh News: संत निरंकारी मिशन ने स्वच्छता अभियान चलाया, संगत ने उत्साह से लिया भाग

Mon, 23 Feb 2026 02:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Sant Nirankari Mission launched a cleanliness drive, Sangat participated enthusiastically
चंडीगढ़। संत निरंकारी मिशन द्वारा प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के आशीर्वाद से सेक्टर 15, 30, 45, मलोया और मनीमाजरा के संत निरंकारी सत्संग भवनों और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। निरंकारी सेवादल और साध संगत ने इस सेवा में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के जोनल इंचार्ज ओपी निरंकारी ने बताया कि आठ से दस ब्रांचों में जल स्रोतों की सफाई की गई, जबकि अन्य ब्रांचों में सत्संग भवनों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ किया गया। कहा कि यह अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं, बल्कि जागरूकता और सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश देता है।
विज्ञापन

स्वच्छ जल, स्वच्छ मन अभियान का चौथा चरण देश के 25 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 930 शहरों में 1600 से अधिक स्थानों पर संपन्न हुआ, जिसमें लगभग 12 लाख स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भक्ति कर्मों में प्रकट होनी चाहिए
सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज ने दिल्ली के बुराड़ी चौक में आयोजित विशेष सत्संग में कहा कि भक्ति केवल शब्दों में नहीं, बल्कि कर्मों में प्रकट होनी चाहिए। मिशन द्वारा संचालित हेल्थ सिटी जैसी परियोजनाएं समाज के हर वर्ग को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। श्रद्धालुओं से आह्वान किया गया कि वे सेवा और जल संरक्षण को जीवन का हिस्सा बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed