{"_id":"a085c359c703ec12a76f967d96b007bb","slug":"sant-daduwal-got-bail-from-high-court-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलजीत सिंह दादूवाल को हाईकोर्ट से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलजीत सिंह दादूवाल को हाईकोर्ट से मिली राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 17 Feb 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
सरबत खालसा के दौरान कट्टर पंथियों की ओर से तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार घोषित बलजीत सिंह दादूवाल को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से बुधवार को जमानत मिल गई है।
विज्ञापन
उनकी जमानत पर सोमवार को फैसला सुरक्षित रखा गया था। जस्टिस एमएमएस बेदी ने बुधवार को फैसला सुनाते हुए दादूवाल को जमानत पर रिहाई का निर्देश दिया है।
सरबत खालसा में शामिल होने के कारण अमृतसर के थाना चाटीविंड में दादूवाल के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया था। दादूवाल ने हाईकोर्ट में दायर जमानत अर्जी में साजिश के तहत मामले में झूठा फंसाने का आरोप लगाया था। इससे पहले दादूवाल के कुछ पैरोकारों को करीब डेढ़ महीना पहले हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी थी।
विज्ञापन