फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Sant Balbir Singh Seechewal got Sfaigiri Award

काली बेई को स्वच्छ बनाया, सीचेवाल को 'बिग बी' की बहू से अवार्ड

Tue, 04 Oct 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला Updated Tue, 04 Oct 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
Sant Balbir Singh Seechewal got Sfaigiri Award
संत बलबीर सिंह सीचेवाल को मिला सफाईगिरी अवार्ड - फोटो : अमर उजाला
श्री गुरु नानक देव की चरण स्पर्श काली बेईं को कारसेवा के माध्यम से निर्मल बनाने के लिए पर्यावरणप्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल को दिल्ली में आयोजित समारोह में सफाईगिरी अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू, अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और अरुण पुरी ने प्रदान किया। 
विज्ञापन


इंडिया टुडे की ओर से महात्मा गांधी के जन्मदिवस को समर्पित स्वच्छ भारत अभियान के दो साल पूरे होने पर देश की 14 शख्सियतों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने-अपने राज्यों में स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणीय भूमिका निभाई है। पंजाब से संत बलबीर सिंह सीचेवाल को कपूरथला के सुल्तानुपर लोधी सब-डिवीजन में काली बेईं को कई बरसों तक कारसेवा से निर्मल बनाने के लिए अहम योगदान के लिए सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन

 

केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने किया सम्मानित

Sant Balbir Singh Seechewal got Sfaigiri Award
‘जल प्रबंधन चुनौतियां और कार्यनीतियां’ विषय पर आयोजित सेमीनार
संत सीचेवाल ने सम्मान हासिल करने के बाद कहा कि सुल्तानपुर लोधी में एक बार इस्तेमाल किए जा चुके पानी को दोबारा रिचार्ज करके इस्तेमाल में लाने का मॉडल पेश किया गया है। इसमें बारिश के पानी के रिचार्ज करने की प्रक्रिया भी शामिल है।

इस विलक्षण और बहुत ही आसानी देसी तकनीक से जल संकट को दूर करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की ओर से सीचेवाल मॉडल को गंगा की सफाई के लिए लागू किया गया है। इस दौरान अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने महात्मा गांधी को याद करते हुए कहा कि सफाई में ही खुदाई है और लोगों को साथ लेकर ही स्वच्छ भारत को जन आंदोलन बनाया जा सकता है। केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू ने सम्मानित शख्सियतों को बधाई दी। 

संत बलबीर सिंह सीचेवाल को मिला सफाईगिरी अवार्ड

Sant Balbir Singh Seechewal got Sfaigiri Award
‘पर्यावरण के हीरो’ के टाइटिल से नवाजे गए संत बलबीर सिंह सीचेवाल - फोटो : फाइल फोटो
सफाईगिरी अवार्ड हासिल करने वालों में संत बलबीर सिंह सीचेवाल के अलावा बिजनेसमैन संजीव पुरी, पुणे की पद्मावती, कोयंबटूर से ईशा फाउंडेशन, बंगलुरू से राजेश पाई, कर्नाटका के विद्यारनियापुरम, जयपुर से गौतम साधू, हैदराबाद से एस. रवि रेड्डी, हिमाचल प्रदेश से केशव राय चंदेल, केरला के गांव मननमंगलम, केरल के स्कूल कोलम, धर्मस्थल की सफाई का अवार्ड कर्नाटक और स्वच्छ ऐप के लिए सफाई व जल मंत्रालय के अधिकारी परमेशवर अय्यर और साफ-सुथरे शहर का अवार्ड मैसूर को प्रदान किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed