फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sanskrit and Chemistry paper easy, students happy

संस्कृत और रसायन विज्ञान का पेपर रहा आसान

Sun, 08 May 2022 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Sanskrit and Chemistry paper easy, students happy
चंडीगढ़। सीबीएसई की ओर से शनिवार को 10वीं के संस्कृत और 12वीं के रसायन विज्ञान के पेपर का आयोजन किया गया। पेपर दो घंटे का था। विद्यार्थियों ने बताया कि रसायन विज्ञान का पेपर आसान था। सवाल एनसीईआरटी की किताब से ही पूछे गए थे। वहीं, संस्कृत का पेपर छात्रों को ठीक लगा। कुछ प्रश्न में थोड़ी असमंजस हुई।
विज्ञापन

शहर में सीबीएसई 12वीं बोर्ड और 10वीं बोर्ड की टर्म-2 परीक्षा शनिवार को शहर के 56 स्कूलों में आयोजित करवाई गई। इसमें 24 सरकारी स्कूल, 3 केंद्रीय विद्यालय और 29 निजी स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। विद्यार्थियों की परीक्षा सुबह साढ़े 10 बजे शुरू होकर दोपहर साढ़े 12 बजे तक चली। रसायन विज्ञान का पेपर 35 अंकों का था और इसमें कुल 12 प्रश्नों के साथ तीन खंड-ए, बी और सी शामिल थे। वहीं, संस्कृत का पेपर 40 अंकों का था। जीएमएसएसएस धनास की प्राचार्य सीमा ने बताया कि संस्कृत के छात्र कम थे। पेपर आसान से कठिन रहा। हालांकि पेपर सीबीएसई की ओर से जारी सैंपल पेपर के आधार पर था। छात्रों को भाषा के विषय में समझने और लिखने में थोड़ी दिक्कत आती है।
विज्ञापन

सीधे किताब से आए थे प्रश्न
जीएमएसएसएस-35 के शिक्षक ने बताया कि रसायन विज्ञान का पेपर आसान था। पेपर में एनसीईआरटी की किताब से सीधे ही सवाल पूछे हुए थे। जिन विद्यार्थियों ने एनसीईआरटी की अच्छे से तैयारी की है, उनके लिए पेपर काफी आसान रहा है। 12वीं के छात्र अंकुश ने बताया कि रसायन विज्ञान का पेपर आसान था। मैंने सैंपल पेपर का लिखित में अभ्यास किया था सभी प्रश्न उसी के आधार पर थे। अगर परीक्षा से कुछ दिन पहले भी अच्छे से पढ़ाई की है तो पेपर में अच्छे अंक ले सकते हैं। वहीं, 12वीं की छात्रा ने चित्रा ने बताया कि पेपर टर्म-1 की परीक्षा के मुकाबले आसान लगा। इस बार ऑफलाइन कक्षाएं होने के कारण शिक्षकों ने पेपर पैटर्न समझाया था और उसी के आधार पर प्रश्न पूछे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed