फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sanjay tondon demands himachal cm virbhadra singh resignations

टंडन ने किया वीरभद्र सिंह पर हमला, बोले- नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें

Mon, 03 Apr 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 03 Apr 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
Sanjay tondon demands himachal cm virbhadra singh resignations
टंडन ने किया वीरभद्र सिंह पर हमला - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के चंडीगढ़ अध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर आय से अधिक संपत्ति और दस्तावेजों से की छेड़छाड़ के आरोपों को अब दिल्ली के उच्च न्यायालय ने भी सही ठहराया है। ऐसे में उनको चाहिए कि वह नैतिकता के आधार पर अपने पद से तुरंत इस्तीफा दे दें और मामले में जांच एजेंसी सीबीआई का सहयोग करें। 
विज्ञापन


सेक्टर-27 में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि न्यायालय के फैसले से साबित होता है कि वीरभद्र सिंह द्वारा सीबीआई पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं और उनके खिलाफ जांच एजेंसी द्वारा दायर याचिका में सभी तथ्यों का बारीकी से आकलन किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब भ्रष्टाचारियों की जननी बनती जा रही है। पार्टी में नैतिकता नाम की कोई चीज नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने अपनी आरंभिक जांच में यह पाया कि वीरभद्र सिंह ने अपने खातों में यह दिखाया कि वर्ष 2008-09 और वर्ष 2010-11 के दौरान उनके सेब के बागों का मुनाफा 6 करोड़ से ज्यादा था, जबकि उससे पहले के और उसके बाद के सालों में उनका मुनाफा शून्य था। उन्होंने अपनी काली कमाई को छुपाने के लिए अपने खातों में अपने सेब का बागों की कमाई को अवैध रूप से दिखाया। प्रेसवार्ता में यूटी के अलग प्रशासक नियुक्त करने की बात पर टंडन ने कहा कि यह अधिकार केंद्र सरकार का है। जबकि हाइवे पर शराब के ठेेके, पब और होटल में शराब परोसने पर पाबंदी लगाने के मामले में टंडन ने कहा कि यह सुप्रीम कोर्ट का फैसला है और वह इस पर ज्यादा कुछ नहीं कह सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed