{"_id":"665edf361ae403e37a0a0d4e","slug":"sangrur-lok-sabha-election-result-2024-aap-gurmeet-singh-meet-hayer-won-2024-06-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sangrur Election Result 2024: संगरूर से जीते गुरमीत सिंह मीत हेयर, सीएम मान के गढ़ में लहराया आप का परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sangrur Election Result 2024: संगरूर से जीते गुरमीत सिंह मीत हेयर, सीएम मान के गढ़ में लहराया आप का परचम
Tue, 04 Jun 2024 06:24 PM IST
निवेदिता वर्मा
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 04 Jun 2024 06:24 PM IST
सार
सीएम भगवंत मान के गढ़ संगरूर में आम आदमी पार्टी के मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर जीत गए हैं। मीत हेयर पंजाब के बरनाला से आम आदमी पार्टी से दूसरी बार विधायक बने थे। वह भगवंत मान सरकार में खेल मंत्री थे।
विज्ञापन
संगरूर से आप के गुरमीत मीत हेयर जीते।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा सीट संगरूर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरमीत सिंह मीत हेयर ने अपने विरोधी उम्मीदवार कांग्रेस के सुखपाल सिंह खैरा को 1 लाख 72 हजार 560 के बड़े अंतर से पराजित करके शानदार जीत हासिल की है। शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान तीसरे स्थान पर रहे।
धूरी स्थित बरड़वाल कालेज में बनाए गए मतगणना केंद्र में शुरू हुए रुझानों में सुबह से ही आप प्रत्याशी गुरमीत सिंह मीत हेयर की बढ़त रही। जिसे देख आप समर्थकों में उत्साह बना रहा। इस चुनाव में आप प्रत्याशी गुरमीत सिंह मीत हेयर को कुल 3,64,085 वोट मिले। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सुखपाल सिंह खैरा को 1,91, 525 मत मिले। इसके अलावा शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) सिमरनजीत सिंह मान को 1,87,246 वोट मिले। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अरविंद खन्ना को 1,28,258 वोट प्राप्त हुए। शिरोमणि अकाली दल (ब) के उम्मीदवार इकबाल सिंह झुंदा को 62,488 मत मिले और बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी डा. मक्खन सिंह को 37, 731 वोट मिले।