{"_id":"62aaf31426ea313ec9582c22","slug":"sangrur-lok-sabha-by-election-cm-bhagwant-mann-held-a-roadshow","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगरूर लोकसभा उपचुनाव: सीएम भगवंत मान ने किया रोड शो, कहा- भ्रष्टाचार पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगरूर लोकसभा उपचुनाव: सीएम भगवंत मान ने किया रोड शो, कहा- भ्रष्टाचार पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा
Thu, 16 Jun 2022 02:38 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 16 Jun 2022 02:38 PM IST
सार
भगवंत मान ने दावा किया कि चुनाव से पहले जो भी वादे व गांरटी दी थी, एक-एक करके सभी को पूरा किया जाएगा। फिर से रंगला पंजाब बनाया जाएगाष रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे। राज्य में शांति बहाल की जाएगी। गैंगस्टरों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संगरूर लोकसभा उपचुनाव के चलते मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आप उम्मीदवार गुरमेल सिंह घराचों के पक्ष में गुरुवार को बरनाला के 23 गांवों में रोड शो किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान के रोड शो का कहीं स्वागत हुआ और कहीं सख्त विरोध भी हुआ। मुख्यमंत्री मान ने आप के उम्मीदवार गुरमेल सिंह घराचों के लिए वोट मांगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आप की सरकार लोगों की अपनी सरकार है। मान ने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान जिन मंत्रियों ने गलत काम किए हैं, उनको बख्शा नहीं जाएगा, इसकी जांच एजेंसियों द्वारा निष्पक्ष करवाई जाएगी। भ्रष्टाचार या किसी अन्य गलत काम में मिलीभगत होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
भगवंत मान ने दावा किया कि चुनाव से पहले जो भी वादे व गांरटी दी थी, एक-एक करके सभी को पूरा किया जाएगा। फिर से रंगला पंजाब बनाया जाएगाष रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे। राज्य में शांति बहाल की जाएगी। गैंगस्टरों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
रोड शो के दौरान लोगों ने सीएम मान का जमकर स्वागत किया और सेल्फी ली। मगर कई जगह भगवंत मान के काफिले का विरोध भी किया गया। लोगों में कई मुद्दों को लेकर रोष था। जगराज सिंह, करनैल सिंह, परमजीत सिंह, दीवान चंद, हरचंद कौर, हरजीत कौर, शरणजीत कौर, सिमरजीत कौर ने कहा कि भगवंत मान के राज में लोग तंग आ चुके हैं। चोरी, डकैती और हत्याएं बढ़ गई हैं। पुलिस किसी को इंसाफ नहीं दे रही है। सरकार ने महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह देने का वादा भी पूरा नहीं किया है। बिजली का वादा भी अधूरा है।
यहां से गुजरा सीएम का रोड शो
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बरनाला के हलका भदौड़ की अनाज मंडी से रोड शो शुरू किया। यह अनाज मंडी भदौड़ से शुरू होकर कस्बा शहणा, पक्खो कैंचियां, उगोके, ढिल्वां, तपामंडी, ताजोके, कचहरी चौक बरनाला, सदर बाजार बरनाला, संघेडा, कर्मगढ़, नंगल झलूर, सेखा फरवाही, राजगढ, उपली, कट्टू गांवों में से गुजरा।