फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sangh's blessings and leader fit in caste equation will go to Rajya Sabha.

Chandigarh News: संघ का आशीर्वाद और जातीय समीकरण में फिट नेता जाएगा राज्यसभा

Wed, 04 Dec 2024 11:18 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Sangh's blessings and leader fit in caste equation will go to Rajya Sabha.
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा शीर्ष नेतृत्व के बीच मंथन शुरू
विज्ञापन

चंडीगढ़। राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा जल्द उम्मीदवार की घोषणा करेगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और शीर्ष नेतृत्व के बीच मंथन शुरू हो गया है। अपने दिल्ली दौरे के दौरान इस विषय पर चर्चा भी की है। राज्यसभा के लिए 10 दिसंबर नामांकन की आखिरी तारीख है। ऐसे में इससे एक दिन पहले भाजपा अपने उम्मीदवार की घोषणा कर देगी। भाजपा पदाधिकारियों का कहना है कि नाम तो काफी चल रहे हैं। मगर अंतिम मुहर उस उम्मीदवार पर ही लगेगी, जिसे संघ का आशीर्वाद का प्राप्त होगा और जो जातीय समीकरण में फिट बैठेगा। हरियाणा में जाति काफी मायने रखती है।

इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि राज्यसभा के नाम पर मुहर शीर्ष नेतृत्व लगाएगा। दिल्ली में सदस्यता अभियान और पीएम मोदी के दौरे को लेकर बैठक हुई है। सदस्यता अभियान आखिरी दौर में है। अब तक 25 लाख सदस्य बनाए जा चुके हैं। वहीं, पीएम मोदी नौ को हरियाणा आ रहे हैं। वह पानीपत से पूरे देश के लिए जीवन सखी योजना की शुरुआत करेंगे। इसके लिए विचार-विमर्श किया गया है। राज्यसभा के लिए अभी समय है। नाम फाइनल होते ही इसकी जानकारी दे दी जाएगी। राज्यसभा सीट के लिए जो लोग दौड़ में शामिल हैं, उनमें प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, पूर्व सांसद संजय भाटिया, सुनीता दुग्गल, पूर्व मंत्री बनवारी लाल और कुलदीप बिश्नोई हैं। पार्टी का कहना है कि किसी बाहरी सदस्य को हरियाणा से राज्यसभा भेजना मुश्किल है, क्योंकि पार्टी ने हरियाणा में रोमांचक जीत हासिल की है। ऐसे में कई लोगों का टिकट कटा है तो कुछ को संगठन में जिम्मेदारी दी है। ऐसे में उन लोगों को समायोजित करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed